फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Government's public welfare policies increased public confidence: MLA

सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से जनता का भरोसा बढ़ा : विधायक

Wed, 27 Dec 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 27 Dec 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Government's public welfare policies increased public confidence: MLA
तुर्कपट्टी। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों ने एक नए भारत की उम्मीद जगा दी है। इन्हीं नीतियों से जनता का भरोसा बढ़ा है। ये बातें फाजिलनगर के विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने कहीं।
विज्ञापन

वे मंगलवार को तमकुही विकास खंड के बेलवा बुजुर्ग के प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत चौपाल को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास, विधवा, वृद्धा, दिव्यांग पेंशन आदि जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं। इसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. रामजियावन मौर्या ने कहा कि नई शिक्षा नीति से देश की शैक्षिक व्यवस्था को पंख लगे हैं। चौपाल में स्वास्थ्य विभाग प्रदर्शनी, आयुष्मान भव, महिला बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से अन्नप्राशन और गोद भराई कार्यक्रम भी हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष विद्याधर ओझा और संचालन प्रधान प्रतिनिधि अनिल निर्मल ने किया। इस दौरान बीडीओ अनिल कुमार राय, बीईओ अंकिता सिंह, राणा सिंह, आनंद सिंह, सुधीर मिश्र, कमलेश गोंड मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाभार्थियों में वितरित हुआ प्रमाणपत्र
खड्डा। हनुमानगंज व भगवानपुर में मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें विधायक विवेकानंद पांडेय ने लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किया। खड्डा मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश तिवारी ने अध्यक्षता की। विधायक ने कहा कि यह यात्रा व कार्यक्रम जनता के बीच जनता के लिए है। इसमें एक ही जगह सभी योजनाओं की जानकारी मिल रही है। इस अवसर पर मनोज जायसवाल, कर्मवीर साहनी, रवि चौरसिया, संग्राम यादव, प्रधान जनार्दन मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed