फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   'Government sold government companies to capitalists'

‘सरकार ने पूंजीपतियों के हाथ बेची सरकारी कंपनियां’

Mon, 28 Feb 2022 11:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
'Government sold government companies to capitalists'
टेकुआटार दुलहिन जगरनाथ कुंवरी इंटर कॉलेज के परिसर में सभा को संबोधित करते इमरान प्रतापगढ़ी। - फोटो : KUSHINAGAR
‘सरकार ने पूंजीपतियों के हाथ बेची सरकारी कंपनियां’
विज्ञापन

बेरोजगारी, महंगाई और महिला सशक्तीकरण पर बरसे कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी
बुलडोजर का भय दिखाकर भाजपा के लोग मांग रहे वोट
टेकुआटार(कुशीनगर)। भाजपा पूंजीपतियों के हाथ देश की सरकारी कंपनियों को बेचने का काम कर रही है। युवा बेरोजगार होकर सड़क पर घूम रहे हैं। किसान, नौजवान व व्यवसायी सहित प्रत्येक वर्ग मुसीबत में जीवन यापन कर रहा है।
ये बातें कांग्रेस के स्टार प्रचारक इमरान प्रतापगढ़ी ने कहीं। वह टेकुआटार में दुलहिन जगरनाथ कुंवरी इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार को कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी श्यामरती देवी के लिए चुनावी सभा में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने गजल के माध्यम से भाजपा सरकार के जीएसटी, नोटबंदी व महंगाई को समझाया। चुनावी सभा में मौजूद लोगों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस को जिताएंगे तो आने वाले पांच साल में कोई बेरोजगार नहीं रहेगा। भाजपा पर शब्द बाण चलाते हुए कहा कि योगी के बीते कार्यकाल में चारों ओर गुंडई हुई और भ्रष्टाचार बेलगाम है। चारों ओर लूट मची हुई थी। उस पर कोई अंकुश तक लगाने वाला नहीं था। हालत यह है कि भाजपा से यूपी नहीं संभल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगी अब सिर्फ बुलडोजर का भय दिखा रहे हैं। भाजपा ने समाज को बांटने का काम किया है, लेकिन जनता समझ चुकी है। अब नफरत की दुकान नहीं चलेगी। कांग्रेस का हाथ मजबूत है। कांग्रेस मुद्दे की राजनीति करती है।

अध्यक्षता राधाकृष्ण शर्मा व संचालन अनवर जकी ने किया। इस मौके पर मसूद अंसारी, जगदंबा सिंह, जितेंद्र पटेल, गौरीशंकर, भानु प्रताप सिंह, स्वामीनाथ यादव, सुरेश सिंह, जान मोहम्मद, अल्ताफ, तेजप्रताप, मंजू देवी, इसरावती देवी, कमलावती देवी, अंजू देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed