फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Government school girls will learn self-defense techniques.

Kushinagar News: आत्मरक्षा के गुर सीखेंगी राजकीय स्कूल की छात्राएं

Tue, 21 Jul 2026 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 21 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Government school girls will learn self-defense techniques.
पडरौना। छात्राओं की सुरक्षा, आत्मविश्वास को मजबूत करने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राजकीय विद्यालयों में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना लागू की है। योजना के तहत राजकीय हाईस्कूल, इंटर कॉलेजों में अध्ययनरत छात्राओं को आत्मरक्षा करने के व्यावहारिक प्रशिक्षण दिए जाएंगे। विभाग ने सभी विद्यालयों को तैयारियां पूरी करने और निर्धारित समय पर प्रशिक्षण शुरू कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में सात राजकीय उच्च माध्यमिक और 14 राजकीय इंटर कॉलेज समेत जिले में कुल 22 राजकीय कॉलेज संचालित हैं। इनमें रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना के तहत छात्राओं को कराटे, जूडो, ताइक्वांडो समेत विभिन्न आत्मरक्षा की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षित विशेषज्ञ छात्राओं को ऐसी परिस्थितियों से निपटने के तरीके बताएंगे, जिनमें वे अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान उन्हें शारीरिक अभ्यास के साथ मानसिक रूप से भी मजबूत बनाने पर जोर दिया जाएगा। जिला समन्वयक माध्यमिक विष्णु प्रभाकर पांडेय ने बताया कि इससे छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा। वे किसी भी विषम परिस्थिति में घबराने के बजाय साहस के साथ निर्णय ले सकेंगी। विद्यालयों में प्रशिक्षण चरणबद्ध तरीके से आयोजित होगा। इसके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, प्रशिक्षकों की तैनाती और छात्राओं की सूची तैयार की जा रही है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद छात्राओं का मूल्यांकन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed