फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Government is engaged in bringing the students trapped in Ukraine

यूक्रेन में फंसे छात्रों को लाने में जुटी है सरकार

Mon, 28 Feb 2022 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Government is engaged in bringing the students trapped in Ukraine
यूक्रेन में उत्पन्न आपातकालीन परिस्थितियों के दृष्टिगत यूक्रेन आने जाने के लिए सभी कमर्शियल फ्? - फोटो : KUSHINAGAR
यूक्रेन में फंसे छात्रों को लाने में जुटी है सरकार
विज्ञापन

विद्यार्थियों और परिजनों से संपर्क में है सरकार, शीघ्र होगी घर वापसी
पडरौना। यूक्रेन में दिन-प्रतिदिन हालात बिगड़ते जा रहे हैं। जिले के 19 छात्र-छात्राएं वहां फंसे हैं। अभिभावक उनकी घर वापसी के लिए भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं। सरकार की तरफ से उन्हें आश्वस्त किया जा रहा है, लेकिन अभिभावकों की चिंता कम नहीं हो रही है। रविवार को राहत आयुक्त कार्यालय यूक्रेन में फंसे जिले के छात्र-छात्राओं की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी कर उन्हें देश वापसी के प्रयास में लगा रहा।
पडरौना के आंबेडकर कॉलोनी चौरिया निवासी अवधेश कुमार के पुत्र हिमांशु भाष्कर यूक्रेन के हंग्री देश की सीमा तक पहुंच गए हैं। अवधेश ने बताया कि शनिवार शाम से ही बेटे को हंग्री देश के रास्ते भारत लाने के लिए बस से देश की सीमा तक लाया गया है, लेकिन वहां से हंग्री देश में प्रवेश नहीं मिला है। कुछ छात्राओं को अभी प्रवेश मिला है।
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र के चार गांवों के छात्रों के यूक्रेन में फंसे होने से उनके परिजनों की चिंता बढ़ गई है। यूक्रेन में पढ़ाई करने गए ग्राम सभा सिंगहा निवासी विनोद कुमार गुप्ता पुत्र महंथ गुप्ता, ग्राम सभा पिपराबर सिवान निवासी आबिद अली पुत्र सफीद तथा ग्राम सभा बदल छपरा निवासी शस्रिका शर्मा पुत्री महाराणा प्रताप शर्मा, देवगांव निवासी साकेत मल्ल पुत्र गिरिजेश मल्ल यूक्रेन में फंसे हैं। यूक्रेन में जब से युद्ध छिड़ा है, तब से इनके परिजन परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि ये सभी छात्र बंकर या हॉस्टल में रह रहे हैं। छात्रों का कहना है कि भारतीय दूतावास लगातार संपर्क में हैं। आश्वासन मिल रहा है कि माहौल अनुकूल होते ही सभी की सुरक्षित वतन वापसी करा दी जाएगी।
लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार लक्ष्मीगंज बाजार निवासी राजेश रौनियार की बेटी काजल रौनियार (25) यूक्रेन के एक मेट्रो स्टेशन के बेसमेंट में 257 विद्यार्थियों के साथ चार दिनों से छिपी है। काजल ने मां को बताया कि अब दो दिन का भोजन बचा है। काजल की मां सीमा रौनियार ने बताया कि एंबेसी ने सुरक्षित वापसी के लिए कहा है, लेकिन जब तक बच्चे की घर वापसी नहीं होती, तब तक चिंता बनी है।
कठकुइयां प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के गांव चाफ टोला रायपट्टी निवासी तुषार कुशवाहा यूक्रेन के रोमानिया देश की सीमा तक पहुंच गए हैं। तुषार कुशवाहा के पिता संतोष कुशवाहा ने बताया कि उनका बेटा इवानो फ्रेकिब्स्क नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में प्रथम वर्ष का छात्र है। वह पांच दिसंबर को घर से पढ़ाई के लिए गया था। इसी बीच दो देशों के बीच युद्ध हो जाने के कारण वह किसी तरह से वहां से निकलकर रोमानिया में दिन में दो बजे तक पहुंचा था। पिता संतोष कुशवाहा ने बताया कि दो बजे मैसेज मिला। बेटे से बात हुई है।
यहां से ले सकते हैं फंसे लोगों की जानकारी
पडरौना। एडीएम देवीदयाल वर्मा ने बताया कि यूक्रेन में उत्पन्न आपातकालीन परिस्थितियों के दृष्टिगत यूक्रेन आने-जाने के लिए सभी कमर्शियल फ्लाइटें बंद हैं। यूक्रेन का एयरस्पेस भी बंद है। भारतीय दूतावास, यूक्रेन में मौजूद सभी भारतीयों (भारतीय विद्यार्थियों एवं अन्य लोगों) को संभावित मदद पहुंचाने के लिए प्रयासरत है।

विदेश मंत्रालय भारत सरकार तथा भारतीय दूतावास कीव यूक्रेन की ओर से हेल्पलाइन नंबर संचालित किया जा रहा है। 91 11 230 12113, 91 11230 14104, 91 1123017905 हेल्पलाइन नंबर और कंट्रोल रूम 1800118797 के अलावा ( नई दिल्ली) पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed