{"_id":"68fa7bf7e8e841f451039728","slug":"gorakhpurs-akash-wins-the-wrestling-match-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-147657-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कुश्ती में गोरखपुर के आकाश ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कुश्ती में गोरखपुर के आकाश ने मारी बाजी
Fri, 24 Oct 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
कोटवा बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के नौरंगिया में बृहस्पतिवार को दंगल का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रीय पहलवानों के अलावा वाराणसी, गोरखपुर, महराजगंज के पहलवानों ने कुश्ती में भाग लिया। गोरखपुर के आकाश ने बाजी मारी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे और विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने दंगल प्रतियोगिता की शुरुआत पहलवानों के बीच हाथ मिलाकर किया।
सांसद ने दर्शकों एवं पहलवानों को उत्साहित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की यह खेल जहां युवाओं को अपने क्षेत्र के साथ ही ऊंचाईयों तक पहुंचने का अवसर देता है वहीं अनेकों प्रकार से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है। इस दंगल में बिहार के आत्मा और वाराणसी के अमन की कुश्ती रोचक रही। अंत में यह बराबर पर छुटी। तूफानी देवतहा और आजाद गोरखपुर के बीच में तूफानी ने चंद मिनट में ही आजाद को चित्त कर दिया।
मिथुन बेलवा और आकाश गोरखपुर में आकाश विजयी रहे। रामदेव पडरौना और बृजेश गोरखपुर में कुश्ती बराबर पर छुटी। इसी तरह करीब 40 जोड़ी पहलवानों ने अपने दांव आजमाएं। आयोजक प्रधान संगठन जिला अध्यक्ष संतोष मणि त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
निर्णायक बलवंत यादव व शंखी यादव रहे। संचालन रुदल जायसवाल ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि विंदवासिनी श्रीवास्तव, नीलेश मिश्रा, अजय गोविंद राव शिशु, पंकज गुप्ता, रामानुज मिश्रा, दुर्गेश वर्मा, प्रभु कुशवाहा, रोहित चौहान मौजूद रहे।