फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gorakhpur triumphs in cross-country; host school also displays dominance.

Kushinagar News: क्रॉस कंट्री में गोरखपुर ने मारी बाजी, मेजबान स्कूल का भी दिखा दबदबा

Tue, 13 Oct 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur triumphs in cross-country; host school also displays dominance.
गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज में मंडलीय एथलेटिक्स स्पर्धा का दूसरा दिन
विज्ञापन

महराजगंज। मुख्यालय के गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज में मंडलीय एथलेटिक्स स्पर्धा का दूसरा दिन गोरखपुर के खिलाड़ियों ने बाजी मारी। मेजबानी कर रहे जीएसवीएस के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में छाप छोड़ी।
गोरखपुर मंडल की 70वीं माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता जीएसवीएस में रविवार प्रारंभ हुई। पहला दिन उद्घाटन सत्र के नाम रहा। दूसरे दिन सोमवार अंडर-19 क्रॉस कंट्री रेस से हुआ। बालक वर्ग की रेस झंझनपुर से पीजी कॉलेज के बीच आयोजित की गई, जिसमें गोरखपुर के मोहित चौहान ने प्रथम, राजकुमार गोरखपुर ने द्वितीय और देवरिया के पीयूष गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की अंडर-19 क्रॉस कंट्री रेस में गोरखपुर की प्रतीक्षा पांडेय ने प्रथम, मोनिका गोरखपुर ने द्वितीय और कुशीनगर की प्रियंका ने तृतीय स्थान हासिल किया। सिब्बनलाल सक्सेना सभागार में विज्ञान प्रश्नोत्तरी, अंत्याक्षरी, वाद-विवाद सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इन प्रतियोगिताओं में स्थानीय जीएसवीएस इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं का वर्चस्व रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में कामाख्या प्रसाद जायसवाल, राजेश कुमार, डॉ. संतोष कुमार मिश्र, अमरेंद्र कुमार शर्मा, अखंड प्रताप दुबे रहे। मंडलीय स्पर्धा के दूसरे दिन कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य धनंजय सिंह ने किया। अमरजीत मिश्रा शास्त्री, महिला शिक्षिका रिचा द्विवेदी, प्रतिभा पटेल, सुभद्रा त्रिपाठी, रेखा मिश्रा, सुनीता पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed