फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gorakhpur team defeated Nepal

Kushinagar News: गोरखपुर की टीम ने नेपाल को किया पराजित

Sun, 17 Dec 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 17 Dec 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur team defeated Nepal
पकड़ियार बाजार। पकडि़यार महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महोत्सव के पहले दिन वाॅलीबाल व कबड्डी प्रतियोगिताएं हुईं। वाॅलीबाल प्रतियोगिता में गोरखपुर की टीम ने नेपाल के सूरजपुरा की टीम को पराजित किया।
विज्ञापन


वाॅलीबाल प्रतियोगिता का पहला राउंड देवरिया व अमरडोहा के बीच खेला गया। इसमें देवरिया की टीम ने 2-0 से मैच जीत लिया। दूसरे राउंड का मैच गोरखपुर व नेपाल के सूरजपुरा के बीच खेला गया। दो राउंड के मैच में गोरखपुर की टीम ने नेपाल को 15-5 व 10-15 के अंतर से मैच जीता।
विज्ञापन

मैच का उद्घाटन डीएम उमेश मिश्र और एसपी धवल जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराया। इसके पूर्व विभिन्न विद्यालयों के छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में आयोजक विजय प्रताप कुशवाहा ने सभी के प्रति आभार जताया। इस दौरान कप्तानगंज एसओ राजकुमार बर्वार, अमित राव, ग्राम प्रधान शंभु गुप्ता, उमेश कुशवाहा, जाकिर भाई, विजय प्रकाश मिश्रा, नितेश चौधरी, डाॅ. डीके हीरा, बबलू कुशवाहा, ऐतुल्लाह अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed