फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gorakhpur-Siwan passenger also canceled till 6 May, passengers' trouble increased

Kushinagar News: गोरखपुर-सिवान पैसेंजर भी छह मई तक निरस्त, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Wed, 16 Apr 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 16 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur-Siwan passenger also canceled till 6 May, passengers' trouble increased
तमकुहीरोड। गोरखपुर में यार्ड रिमाॅडलिंग कार्य को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे ने मेगा ब्लाॅक लिया है। इसके कारण कप्तानगंज-थावे मार्ग पर संचालित गोरखपुर कैंट-सिवान पैसेंजर ट्रेन भी 17 अप्रैल से छह मई तक के लिए निरस्त कर दी गई है। वहीं गोरखपुर-पाटलिपुत्र मेल पैसेंजर का संचालन भी 14 अप्रैल से तीन मई तक के लिए निरस्त किया गया है। इन ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि सहालग के सीजन में ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से यात्री सुविधाओं के उन्नयन सहित मूलभूत ढांचे में विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर 12 अप्रैल से तीन मई के बीच गोरखपुर से गोरखपुर कैंट तक 3.5 किमी में और कुसुम्ही-गोरखपुर कैंट-गोरखपुर के बीच 14 किमी में थर्ड लाइन के विस्तार के साथ नान इंटरलॉक कार्य हो रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए लिए गए मेगा ब्लाॅक के चलते अब गोरखपुर के रास्ते ट्रेनों से यात्रा करने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मेगा ब्लॉक के चलते कप्तानगंज-थावे मार्ग पर भी ट्रेनों का नियमित संचालन प्रभावित हुआ है। इस रेल मार्ग पर सुबह के समय संचालित होने वाली गोरखपुर से पाटलिपुत्र और रात में पाटलिपुत्र से गोरखपुर तक चलने वाली गोरखपुर-पाटलीपुत्र ट्रेन को 14 अप्रैल से तीन मई तक के लिए निरस्त किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बृहस्पतिवार से गोरखपुर कैंट-सिवान पैसेंजर ट्रेन को भी 17 अप्रैल से छह मई तक के लिए बंद हो जाएगा। इससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ जाएगी। क्षेत्र के ओमप्रकाश वर्मा, मनीष रौनियार, राहुल सोनी, दिवाकर दत्त, दिनेश वर्मा आदि ने कहा कि मांगलिक सीजन में ट्रेनों को निरस्त रखने से यात्रा के साथ कारोबारी गतिविधियां भी प्रभावित होगी। इन ट्रेनों से आम लोगों के साथ काफी संख्या में व्यापारी भी पाटलिपुत्र और सिवान में खरीदारी के लिए आते-जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed