{"_id":"67535c64d7eda5dcee0d45a4","slug":"gopalganj-police-caught-liquor-smuggler-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-127792-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गोपालगंज पुलिस ने शराब तस्कर को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गोपालगंज पुलिस ने शराब तस्कर को दबोचा
Sat, 07 Dec 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 07 Dec 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। गोपालगंज आबकारी विभाग ने शुक्रवार की शाम टेंपो से शराब बिहार ले जा रहे विशुनपुरा थाना क्षेत्र निवासी तस्कर क़ो गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। आबकारी विभाग के लगातार कार्रवाई में यूपी के शराब तस्कर बिहार के सीमावर्ती इलाकों में स्थापित जांच केंद्रों से पकड़े जा रहे हैं।
गोपालगंज के मद्य निषेध अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि जांच केंद्र कोटनरहवा में टीम यूपी से बिहार में प्रवेश कर रहे वाहनों की जांच कर रही थी। एक व्यक्ति टेंपो लेकर जाते हुए पकड़ा गया। टीम ने ऑटो की जांच की तो उसमें बिहार ले जाई जा रही देसी शराब की 490 टेट्रा पैक बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर निवासी हुसैन अंसारी के रूप में हुई।