फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Goon mafia wiped out from the state, people are breathing a sigh of relief: Swatantradev

प्रदेश से गुंडा माफिया का सफाया, चैन की सांस ले रही जनता : स्वतंत्रदेव

Mon, 13 May 2024 03:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 13 May 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Goon mafia wiped out from the state, people are breathing a sigh of relief: Swatantradev
भाजपा पिछड़ा मोर्चा के सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से चर्चा करते राज्य सभा सांस

विज्ञापन


अहिरौली बाजार। 2014 के पहले देश में बम फूटते थे, लूट खसोट होती थी, महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं, लेकिन अब बम नहीं फूटता है। कोई भूखे नहीं मरता है। 2017 के पहले प्रदेश में बेटियां घर से नहीं निकलती थी। पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी चरम पर थी, लेकिन आज आधी रात में भी लोग अपने आपको सुरक्षित महसूस करते हैं। प्रदेश से गुंडा माफियाओं का सफाया भाजपा सरकार ने किया है। अब जनता चैन की सांस ले रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर तीसरी बार पांच साल मांग रहे हैं तो वह बीते दस सालों में किए गए काम के आधार पर मांग रहे हैं। हर घर नल, बिजली, राम मंदिर, धारा 370 हटाना, देशभर में हाईवे का जाल बिछाना, विश्वभर में भारत का मान बढ़ाने का काम पीएम मोदी ने ही किया है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां मोदी के नेतृत्व में देश ने प्रगति न की हो।




ये बातें उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति एवं संसाधन मंत्री व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहीं। वे रविवार को हाटा क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेदूपार के परिसर में आयोजित भाजपा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2014 के पहले की सरकारों में देश में धमाके होते थे। जब से मोदी सरकार बनी है, तब से धमाके बंद हो गए हैं। कांग्रेस ने 70 सालों से देश को लूटने का काम किया है। देश की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। आज देश के लोगों के पास रहने के लिए पक्का मकान और इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड है। जनता से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि पहले थका हारा किसान जब घर पहुंचता था तो रात के अंधेरे में चार रोटी के बदले दो रोटी ही खाता था। अब गांव में भी पर्याप्त बिजली रहने लगी है। जब किसान काम करने के बाद शाम को घर पहुंचता है तो अपनी पत्नी की शक्ल उजाले में देखकर दो की बजाय आठ रोटी खाता है। स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचारी गठबंधन को जनता ने सिरे से नकार दिया है। भाजपा के परिश्रमी कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों तथा मजबूत नेतृत्व के दम पर हम चुनाव जीतेंगे और लगातार तीसरी बार सरकार बनाएंगे। राज्य सभा सांसद आरपीएन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में पिछड़े वर्ग को जितना सम्मान मिला है, उतना किसी भी सरकार में नहीं मिला है। समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए आरपीएन सिंह ने कहा कि जिनको जनता ने रिटायर कर दिया है, वे तमाम तरह के भ्रम फैला रहे हैं। पार्टी ने मुझे राज्य सभा सांसद बनाकर पूरे कुशीनगर के लोगों को वह सम्मान दिया है, जिसे कुशीनगर में अबतक किसी को नहीं मिला था। सम्मेलन को पिछड़ा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष चिरंजीवी चौरसिया, सांसद विजय कुमार दुबे, जिला प्रभारी शकुंतला चौहान, लोकसभा प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी, विधायक मनीष जायसवाल, विवेकानंद पांडेय, विनय प्रकाश गोंड, मोहन वर्मा, संजय सिंह मुन्ना, ब्लॉक प्रमुख अर्चना सिंह, रंजना पासवान, जिला मंत्री बाबूनंदन सिंह, पप्पू नाथानी ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed