{"_id":"67db21262287a6503b02adfc","slug":"goods-worth-rs-45-lakh-stolen-after-breaking-the-shutter-lock-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-134038-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शटर का ताला तोड़कर साढ़े चार लाख का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शटर का ताला तोड़कर साढ़े चार लाख का सामान चोरी
Thu, 20 Mar 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गंभीरिया गांव के चौराहे पर मंगलवार की देर रात शटर का ताला तोड़कर चोर साढ़े चार लाख का सामान समेट ले गए। चोरी को अंजाम देने से पहले चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा का तार काट दिया था। पड़ोस की दुकान में भी चोरी का प्रयास चोरों ने किया। बुधवार की सुबह जानकारी होने के बाद दुकानदारों ने पुलिस पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर चोरी की घटना का पर्दाफाश करने की मांग की। लोगों ने पुलिस पर रात्रि गश्त नहीं करने का आरोप लगाया है।
खिरकिया बांसी मार्ग पर बांसी पुलिस चौकी क्षेत्र के गंभीरिया चौराहे पर मंगलवार की रात में चोरों ने प्रिंस पटेल के सहज जनसेवा केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरा के केवल को काट दिया। हालांकि एक चोर का फोटो फुटेज में दिख रहा, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पा रही। बगल के अभय चौहान के साउंड की दुकान के शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखा 6 मशीन, 2 मिक्सर को चुरा लिए। इसकी कीमत चार लाख पचास हजार बताई जा रही है। उसी तरह छोटेलाल शर्मा के लोहे की दुकान में चोरी का प्रयास किया गया। हालांकि उनकी दुकान से कोई सामान नहीं चोरी हुई है। बुधवार की सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचे दुकानदारों को इसकी जानकारी हुई तो बांसी चौकी की पुलिस को शिकायत की।
इस गांव में इसके पहले भी कई लोगों का मोटर, गैस सिलेंडर सहित अन्य समानों की चोरी हो चुकी है। लेकिन पुलिस किसी भी चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है।इस दौरान छोटू अंसारी, तारीफ अंसारी, अभय चौहान, हैबत अंसारी, विशाल गुप्ता, आलोक चौहान, सैफू अंसारी, विकास चौहान ने पुलिस के रात्रि गश्त पर सवाल उठाया।