फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Goods train engine damaged, traffic disrupted for two hours

मालगाडी का इंजन खराब

Mon, 13 Sep 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Goods train engine damaged, traffic disrupted for two hours
मालगाड़ी का इंजन खराब, दो घंटे आवागमन बाधित
विज्ञापन

अवध और सत्याग्रह एक्सप्रेस के यात्री रहे परेशान
गुरली रामगढ़वा और खड्डा के बीच आई खराबी
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर गुरली रामगढ़वा और खड्डा रेलवे स्टेशन के बीच एक मालगाड़ी का इंजन सोमवार को खराब हो गया। मालगाड़ी गोरखपुर से खड्डा की तरफ आ रही थी। इससे दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। खड्डा में खड़ी मालगाड़ी को दूसरा इंजन भेजकर ट्रेन को खड्डा लाया गया। करीब दो घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका।

गोरखपुर से चलकर बिहार की ओर जाने के लिए एक मालगाड़ी गुरली रामगढ़वा और खड्डा रेलवे स्टेशन के बीच पिलर संख्या 326/7 के पास मालगाड़ी का इलेक्ट्रिक इंजन खराब हो गया। इस वजह से ट्रेन ट्रैक पर खड़ी हो गई। ट्रैक अवरुद्ध होने से रक्सौल से आनंद विहार (दिल्ली) जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस पनियहवा में और आनंद बिहार से रक्सौल जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस सिसवा बाजार में खड़ी हो गई। जबकि अवध एक्सप्रेस कप्तानगंज में खड़ी थी। सूचना पर खड्डा रेलवे स्टेशन पर पहले से खड़ी मालगाड़ी ट्रेन के इंजन का पॉवर ऑफ कर उसे खड्डा लाया गया। तब जाकर करीब दो घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका। इस दौरान यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि मालगाड़ी ट्रेन का इंजन फेल होने के कारण करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सत्याग्रह अप एवं डाउन व अवध एक्सप्रेस ट्रेन विलंबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed