फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gondwana party will nominate candidates for eight Lok Sabha seats

आठ लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी गोंडवाना पार्टी

Sun, 18 Mar 2018 11:28 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 18 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
Gondwana party will nominate candidates for eight Lok Sabha seats
बैठक - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। भारतीय गोंडवाना पार्टी की बैठक रविवार को नगर के जूनियर हाईस्कूल में हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से पार्टी की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस बैठक में लोकसभा चुनाव के संबंध में भी चर्चा की गई।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रितमनाथ गोंड ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय गोंडवाना पार्टी उत्तर प्रदेश में कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, संतकबीरनगर, मऊ, सोनभद्र, मिर्जापुर और भदोही सहित कुल आठ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। चार राजनीतिक दलों से गठबंधन हो चुका है। एक राष्ट्रीय पार्टी से भी गठबंधन होना है।
विज्ञापन


इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार गोंड ने कहा कि संविधान की तरफ से आरक्षण मिले होने के बावजूद शासन-प्रशासन इस बिरादरी के लोगों को उनका संवैधानिक अधिकार नहीं दिला रहा है। इस वजह से गोंड समुदाय राजनैतिक, सामाजिक और आर्थिक दृष्टिकोण से काफी पिछड़ा हुआ है। गोंड बिरादरी के लोग आज भी अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र के लिए तहसीलों का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। राजनीतिक दलों ने इस बिरादरी के लोगों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक को रामप्रीत गोंड, अक्षयवर गोंड, ओमप्रकाश गोंड, हृदयानंद गोंड ने भी संबोधित किया। बैठक में रामसूरत गोंड को जिला महासचिव, रामप्रीत व मनोज गोंड को जिला उपाध्यक्ष, लल्लन गोंड को कसया विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष तथा नागेंद्र गोंड व सुरेंद्र गोंड को कर्मचारी संघ का क्रमश: अध्यक्ष व मंत्री बनाया गया। बैठक का संचालन गोरख प्रसाद गोंड ने किया। इस दौरान सुरेंद्र गोंड, रामराज गोंड, राजकुमार गोंड, मनोज, रवि, रमाकांत, रामायण, रणजीत, बहारन, विजयनारायण गोंड सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed