फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   gond samaj remembered rani durgawati

Kushinagar News: गोंड समाज के लोगों ने याद किया महारानी दुर्गावती का शौर्य

Sun, 25 Jun 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 25 Jun 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
gond samaj remembered rani durgawati
पडरौना नगर में महारानी दुर्गावती की शहादत दिवस मनाते अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के लोग।संवाद
फोटो है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ ने मनाया महारानी दुर्गावती का शहादत दिवस

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ की कुशीनगर इकाई ने शनिवार को महारानी दुर्गावती का शहादत दिवस मनाया। यह कार्यक्रम दिन के 11 बजे से नगर के भूतनाथ कॉलोनी स्थित डॉ. केपी गाेंड के आवास पर मनाया गया। इसमें मौजूद लोगों ने रानी दुर्गावती के बलिदान को याद किया। सर्वप्रथम महारानी दुर्गावती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया तत्पश्चात उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।

मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. केपी गोंड ने कहा कि महारानी दुर्गावती ने मुगलों से लोहा लिया था। अपने गोंडवाना साम्राज्य की रक्षा करते हुए वीर गति को प्राप्त हुई थीं। उन्होंने महाराजा दलपत शाह की मृत्यु के बाद राज सिंहासन संभाला था और गोंडवाना की साम्राज्ञी बनी थीं। उन्होंने अपनी शक्ति, शौर्य, साहस और वीरता से गोंडवाना राज्य की जीवन पर्यंत सुरक्षा की। वह नारी शक्ति के रूप में आदर्श हैं।
विज्ञापन

ब्रजनारायण प्रसाद गोंड ने कहा कि आदिवासी समाज ने हमेशा संघर्ष किया है। महारानी दुर्गावती का अपने साम्राज्य के प्रति बलिदान अनुकरणीय है।

जिलाध्यक्ष दिग्विजयनाथ गोंड ने कहा कि प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाली प्रथम आदिवासी महिला साम्राज्ञी महारानी दुर्गावती ने अपने समाज को जागरूक करने का कार्य किया। विदेशी हुकूमत को चुनौती देते हुए अपने अधिकारों और समाज की रक्षा के लिए शहीद हुईं। ये हमारे लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिग्विजयनाथ गोंड तथा संचालन जिला महासचिव मनोज कुमार गोंड ने किया। इस कार्यक्रम को गोरख प्रसाद गोंड, नागेंद्र कुमार गोंड, संतोष कुमार गोंड, दिनेश कुमार गोंड, सुनील कुमार गोंड, सोनू कुमार गोंड, सुरेंद्र कुमार गोंड, राकेश कुमार सहित कई लोगों ने संबोधित किया।
इस दौरान धर्मेंद्र कुमार गोंड, सुधीर कुमार गोंड आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed