{"_id":"6500b36c482814ca76060304","slug":"gold-medalist-player-is-now-giving-taekwondo-training-to-students-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-4451-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी अब छात्र-छात्राओं को दे रहीं ताइक्वांडो का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी अब छात्र-छात्राओं को दे रहीं ताइक्वांडो का प्रशिक्षण
Wed, 13 Sep 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
छात्रों को ताईक्वांडो की गुर सिखा रहीं मनीषा कुशवाहा।
कसया। क्षेत्र के मठिया खुर्द गांव की निवासी ताइक्वांडो खिलाड़ी मनीषा कुशवाहा आत्मसुरक्षा के लिहाज से छात्र-छात्राओं को इस खेल का हुनर सिखा रही हैं। वह इस खेल में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी स्तर पर कई बार प्रतिभाग कर गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। वह छह वर्षों में तीन हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को ताइक्वांडो सिखा चुकी हैं।
मठिया खुर्द निवासी विजय प्रकाश कुशवाहा की बेटी मनीषा कुशवाहा ने बताया कि ताइक्वांडो खेल में ब्लैक बेल्ट हासिल कर चुकी हैं। उन्होंने ताइक्वांडो कोच दीपक मद्धेशिया से प्रशिक्षण लिया है। वह अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में कई बार प्रतिभाग कर गोल्ड व सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं। प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स स्तर की प्रतियोगिता में कई बार 200 मीटर दौड़ और ऊंची कूद में प्रतिभाग कर चुकी हैं। इन प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर चार गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। वर्ष 2017 में उन्होंने तीन सिल्वर मेडल जीता था। ताइक्वांडो खिलाड़ी दीपक मद्धेशिया से प्रेरित होकर उन्होंने इस खेल का प्रशिक्षण लिया था। इसके बाद वह क्षेत्र के परिषदीय एवं कान्वेंट स्कूलों में छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो सिखाने लगीं। उनकी इस पहल की क्षेत्र के लोग सराहना कर रहे हैं।