फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gobrahi Becomes Champion, Defeating Basantpur

Kushinagar News: बसंतपुर को हराकर गोबरही बनी चैंपियन

Sat, 04 Apr 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 04 Apr 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Gobrahi Becomes Champion, Defeating Basantpur
राजापाकड़ में हो रहे क्रिकेट का फाइनल मुकाबला में विजयी टीम को ट्राफी देते मुख्य अतिथि।स्रोत-सो - फोटो : अमर उजाला
सुपर ओवर में हुआ श्री अंजनीसुत रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता का फैसला
विज्ञापन


‎सीताराम चौराहा। क्षेत्र के राजापाकड़ धाम परिसर में आयोजित चार दिवसीय श्री अंजनीसुत रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार की रात फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें डब्ल्यू इलेवन गोबरही की टीम ने अरुण इलेवन बसंतपुर की टीम को चार रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

‎टाॅस जीतकर गोबरहीं की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बसंतपुर की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट खोकर 52 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोबरही की टीम भी 10 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 52 रन बनाकर मैच को टाई करा दिया। इसके बाद हार जीत के लिए सुपर ओवर का निर्णय लिया गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए गोबरहीं की टीम ने एक विकेट खोकर 10 रन बनाए। इसके जवाब में खेलने उतरी बसंतपुर की टीम पांच गेंद में एक विकेट पर छह रन ही बना सकी। इस तरह गोबरहीं की टीम ने चार रन से मैच जीत दर्ज कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। मैच में अरुण को प्लेयर आफ द मैच और समीर को प्लेयर आफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। मैच में विशाल तिवारी व राज सिंह ने अंपायरिंग, ओमकार यादव ने स्कोरिंग और संजय सम्राट ने कमेंट्री की। इसके बाद मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के प्रबंधक रंजीत यादव, मैनेजर यादव, धनंजय मिश्र व मुन्ना मिश्र ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


इस दौरान आनंद पाठक, सत्यनारायण यादव, मृत्युंजय सिंह मोनू, मुकेश यादव, पप्पू यादव, ईश्वरचंद गुप्त, अंशुमान मिश्र उर्फ साहब, रवि वर्मा, अनूप गोंड, हरेश यादव, भोलू यादव, हरिओम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed