{"_id":"6a135ef8448289ac0307c73c","slug":"goat-prices-more-than-double-ahead-of-bakrid-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-160488-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बकरीद पर दोगुने से भी अधिक हुए बकरों के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बकरीद पर दोगुने से भी अधिक हुए बकरों के दाम
Mon, 25 May 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 25 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। बकरीद नजदीक आते ही बकरों के दाम में उछाल आ गया है। चुनिंदा नस्लों व वजनी बकरों की कीमत पिछले साल की तुलना में दोगुनी से भी अधिक हो गई हैं। अकीदतमंदं हर कीमत पर बकरे खरीद रहे हैं।
बकरीद का त्योहार 27 को संभावित है। त्योहार आने में भले ही तीन दिन शेष हों, लेकिन लोग बकरीद की तैयारी में अभी से जुट गए हैं। हालांकि, जिले में बकरों की कोई मंडी नहीं लगती है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में कई लोग बकरे पालते हैं। जिनके घर कुर्बानी होनी है, उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में लोगों से संपर्क कर खरीदारी शुरू कर दी है। त्योहार पर बकरों की खरीदारी बढ़ने पर उसके दाम दोगुने से अधिक हो गए हैं।
पिछले वर्ष वजन के हिसाब से आठ से दस हजार रुपये में जो बकरे बिके थे, उतने वजन के बकरों की कीमत बढ़कर इस साल 10 से 15 हजार रुपये हो गई है। शहर के इसराइल अली, मोसाहेब अंसारी, जुल्फीकार अंसारी, जावेद अख्तर आदि ने बताया कि बकरीद का त्योहार नजदीक आते ही कुर्बानी लायक बकरों की कीमत बढ़ जाती है। जो घर पर कुर्बानी के लिए बकरे नहीं पालते हैं, वे खरीदकर त्योहार मनाते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने भी 10,000 से 14,000 रुपये कीमत के बकरे खरीदे हैं।