{"_id":"5a95aad24f1c1bb2208bba39","slug":"gm-reviewed-the-passenger-amenities","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएम ने लिया यात्री सुविधाओं का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएम ने लिया यात्री सुविधाओं का जायजा
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
निरीक्ष्ाण्ा
- फोटो : कुश्ाीनगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव अग्रवाल ने मंगलवार को पडरौना रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन के पैनल कक्ष, अधीक्षक कक्ष, टिकट काउंटर, रिजर्वेशन काउंटर, सुलभ शौचालय का जायजा लिया और यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखने का निर्देश दिया।
जीएम अपने सैलून से शाम को 5.20 पर पडरौना रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने उन्हें पुष्प देकर स्वागत किया। इसके बाद जीएम ने रिजर्वेशन कक्ष, प्रतीक्षालय, विश्रामालय, शौचालय, स्टेशन परिसर सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर सुविधाओं का जायजा लिया। तकरीब 20 मिनट तक उन्होंने स्टेशन परीक्षण का निरीक्षण करने के बाद गोरखपुर की तरफ चले गए।
उनके आने से पहले मंगलवार को सुबह से ही विभागीय कर्मचारी व्यवस्था चाकचौबंद करने में लगे थे। सफाईकर्मियों को लगाकर प्लेटफार्म, रैक प्वाइंट, स्टेशन परिसर सहित अन्य सभी स्थलों की बाकायदा सफाई कराई गई थी। स्टेशन के दो नए द्वार भी बनाए गए हैं, जिनका जीएम ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन
:
-अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से मनोज मोदनवाल, विजय शुक्ला, सचिन चौरसिया, सतीश पटेल, रोहित वर्मा, अनिल यादव सहित अन्य लोगों ने अपना हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा। इन लोगों ने कप्तानगंज-थावें रूट पर लंबी दूरी के ट्रेनों का संचालन, आरक्षण काउंटर खुलने का समय बढ़ाने, साप्ताहिक ट्रेनों को नियमित करने सहित कई मांगें रखीं।
-व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी यात्री सुविधाओं के लिए जीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन पर प्रांतीय मंत्री जगदंबा अग्रवाल, अध्यक्ष राजेश जायसवाल, महामंत्री राजेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अजय सराफ का हस्ताक्षर था। इन लोगों ने पूर्वी ढाला पर क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने, ट्रेनों की संख्या बढ़ाने आदि की मांग की।
-भाजपा नेता चंद्रभान कुशवाहा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जीएम को ज्ञापन सौंपा। इन लोगों ने प्लेटफार्म पर फुट ओवरब्रिज बनवाने, पडरौना, कुशीनगर देवरिया होते हुए रेल लाइन बिछाकर ट्रेनों का संचालन कराने, इलेक्ट्रिक ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था करने सहित कई बिंदुओं की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया। इस दौरान साबिर अली, सुशील टिबड़ेवाल, महेंद्र प्रताप सिंह, सुनील मौर्य, ओमप्रकाश आदि मौजूद थे।
-पूर्व छात्रनेता बजरंगी यादव पहलवान ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर जीएम को ज्ञापन सौंपा। इन लोगों ने नोनियापट्टी में रेलवे लाइन के पास क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।