फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   give gyapan to xcn

निजीकरण बंद करने समेत आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा

Thu, 03 Nov 2022 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
give gyapan to xcn
सेवरही विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर आठ सूत्रीय मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
निजीकरण बंद करने समेत आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

- भाकपा माले और अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। भाकपा माले और अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को विद्युत वितरण खंड सेवरही कार्यालय परिसर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन एक्सईएन को सौंपा। इसमें निजीकरण बंद करने समेत अन्य मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की।
भाकपा माले के जिला प्रभारी परमहंस सिंह और अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के जिला संयोजक बिग्गू प्रसाद की अगुवाई में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि सरकार के गलत नीतियों से किसान समेत आम लोग परेशान हैं। बिजली निगम की तरफ से फर्जी बिलिंग कर उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बिजली बिल 2022 को वापस लिए जाने चाहिए।
विज्ञापन

बिजली का निजीकरण बंद करने, कृषि कार्य के लिए मुफ्त बिजली देने, फर्जी बिलिंग बंद करने, बकायेदारों को प्रताड़ित नहीं करने समेत आठ सूत्री मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बलिस्टर कुशवाहा, मनोरमा देवी, रामटहल प्रसाद, कल्पना शर्मा, शकूर अंसारी, हीरा देवी, हरिहर प्रसाद, रीता देवी, देवंती देवी, नसीम अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed