{"_id":"6605dcec4656a11b3c0bb6b7","slug":"girls-leg-chopped-off-after-jumping-in-front-of-train-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-114724-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रेन के सामने कूदी छात्रा का कटा पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रेन के सामने कूदी छात्रा का कटा पैर
Fri, 29 Mar 2024 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। पडरौना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पैसेंजर ट्रेन के सामने इंटर की छात्रा कूद गई। स्पीड कम होने से चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन रुकते यात्री दौड़े और इंजन के नीचे फंसी छात्रा को निकाला। इसके चलते करीब बीस मिनट तक ट्रेन रुकी रही। तड़प रही छात्रा को अस्पताल पहुंचाने के बजाए लोग तमाशबीन बने रहे। आधे घंटे बाद जीआरपी और कोतवाली पुलिस की मदद से छात्रा को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां से डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के खाव खड्डा के फखरे आलम की 17 वर्षीय बेटी सलीना खान नगर के एक इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा है। बृहस्पतिवार को सुबह वह घर से कॉलेज में किसी जरूरी काम से जाने की बात कह कर निकली। दोपहर करीब 2:20 बजे कप्तानगंज से थावे जाने वाली पैसेंजर स्टेशन पर इंट्री कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन करीब 300 मीटर दूर थी तभी छात्रा रेलवे लाइन पर तीन बार गई और लोग बोले तो वहां से हट गई। ट्रेन पास आई तो छात्रा उसके सामने कूद गई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। छात्रा ट्रेन के इंजन के नीचे फंस गई। यात्री उसे निकाल कर प्लेटफार्म नंबर दो पर ले गए और जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी चौकी का एक सिपाही पहुंचा और छात्रा को अस्पताल पहुंचाने के बजाए वीडियो बनाने लगा। अन्य लोग भी वीडियो और फोटो बनाने लगे। उसका दाहिना पैर घुटने से अलग हो गया था। ट्रेन के सामने कूदने की वजह की जानकारी नहीं हो सकी है। जीआरपी चौकी इंचार्ज रामदयाल यादव ने बताया कि छात्रा ट्रेन के सामने क्यों कूदी? इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है। लोगों ने ट्रेन से कटकर मौत की जानकारी दी। इसके चलते पहुंचने में थोड़ी देर हुई।
-
-हादसे के बाद ट्रेन स्टेशन से कुछ दूर पहले ही रुक गई। सुभाष चौक ढाला 25 मिनट बंद रहा। इससे दोनों तरफ जाम लग गया। सुभाष चौक पर एंबुलेंस फंस गई। आधे घंटे बाद एंबुलेंस नहीं पहुंची तो सुभाष चौक के दरोगा और और जीआरपी चौकी इंचार्ज पहुंचे और लोगों की मदद से स्ट्रेचर पर घायल छात्रा को लेकर करीब 500 मीटर दूर सुभाष चौक पर मोहल्लों के रास्ते पहुंचे। वहां से एंबुलेंस से उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।