फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Girl's dead body found hanging

Kushinagar News: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

Sun, 26 Mar 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 26 Mar 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Girl's dead body found hanging
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव में एक किराये के मकान में मां के साथ रह रही 14 वर्षीय किशोरी का शव शनिवार की शाम चार बजे सीढ़ी के ऊपर बने कटरैन में रस्सी से झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि तमकुहीराज थाना क्षेत्र के कोइंदी बुजुर्ग गांव के बरियारपुर निवासी अख्तर जीविकोपार्जन के लिए कतर में रहते हैं। उनकी 14 वर्ष की पुत्री तजरुन उर्फ गुड़िया कक्षा छह में पढ़ती थी। मां-बेटी गाजीपुर में किराय के मकान में रहती थीं। बताया जा रहा है कि किशोरी की एक सहेली का बिहार के एक युवक से संबंध था। वह युवक तमकुहीराज में एक दुकान पर काम करता था।
विज्ञापन

करीब 20 दिन पहले वह युवक मृतका की सहेली को कहीं ले गया था। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर उसकी सहेली को दो दिन पहले ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया, लेकिन उसे भगाने वाला युवक पुलिस की पकड़ से दूर है। मृतका की मां सकरुन का आरोप है कि युवक और किशोरी के भागने के बाद से ही फरार युवक, उसकी सहेली के परिजन और कुछ अन्य लोग उनकी बेटी पर पुलिस से जेल भिजवाने के नाम पर दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप यह भी था कि युवक, भागने वाली किशोरी और उसके परिजन तजरुन उर्फ गुड़िया पर दोनों के बारे में कोई जानकारी देने का दबाव बना रहे थे। उसकी सहेली की मां भी दोनों का पता बताने के लिए घर आकर झगड़ा करती थी। मृतका की मां के मुताबिक युवक आज भी उनकी बेटी के पास कई बार फोन किया कि उनके बारे में पुलिस या अन्य किसी को न बताएं। मृतका की मां के मुताबिक युवक और गुड़िया के परिवार वाले इस मामले में मृतका व उसके परिवारवालों को फंसाने की धमकी दे रहे थे।

सकरुन का कहना है कि इसी से आजिज आकर शनिवार को उनकी बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शाम करीब चार बजे उसका शव झूलता मिला। उसके बाद घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तमकुहीराज के सीओ जितेंद्र सिंह कालरा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed