फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Girl's body found in sugarcane field

Kushinagar News: गन्ने के खेत में मिला युवती का शव

Tue, 10 Sep 2024 04:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 10 Sep 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Girl's body found in sugarcane field
रामकोला। रामकोला थाना क्षेत्र के भठही खुर्द गांव में गन्ने के खेत में 18 वर्षीय युवती का शव मिला है। सभासद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के भठही खुर्द गांव निवासी सवरू की 18 वर्षीय पुत्री माधुरी का शव सोमवार की सुबह गांव निवासी अवधेव यादव के गन्ने के खेत में मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे सभासद जयप्रकाश राव ने इसकी सूचना रामकोला पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed