फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Girlfriend commits suicide before going to police station, young man arrested

Kushinagar News: थाने जाने से पहले प्रेमिका ने की खुदकुशी, युवक गिरफ्तार

Tue, 23 Apr 2024 06:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 23 Apr 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend commits suicide before going to police station, young man arrested
सेंदुरिया विशुनपुर गांव में वंदना गुप्ता की मौत पर रोते-बिलखते परिजन।
अहिरौली बाजार(कुशीनगर)। थाने जाने से पहले प्रेमिका ने खुदकुशी कर ली। इसकी खबर लगते ही पुलिस सकते में आ गई। पुलिस ने केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना की चर्चा इलाके में पूरे दिन रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसने से युवती की मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

बाजार थाना क्षेत्र के सेंदुरिया विशुनपुर गांव में रविवार की रात युवती ने छत की कुंडी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर वालों का आरोप है कि मृतक युवती की शादी तय थी। इसको लेकर गांव निवासी एक प्रेमी युवक मुंबई से घर आया और जहां शादी तय थी, वहां फोन कर शादी न करने की धमकी दी। युवक ने युवती के घर भी पहुंच चेतावनी दी थी। इस मामले में पुलिस युवक और युवती को सोमवार की सुबह थाने पर बुलाई थी। थाने पर पहुंचने से पहले ही युवती ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सेंदुरिया गांव के विशुनपुर निवासी रामप्रकाश गुप्ता की 20 वर्षीय बेटी वंदना गुप्ता का गांव के सत्यप्रकाश सिंह उर्फ गुलशन से प्रेम संबंध था। पुलिस के अनुसार, आरोपी गुलशन मुंबई रहता था और दोनों के बीच मोबाइल से बातें होती थीं। घर वाले युवती की शादी महराजगंज जिले के एक गांव में तय करने के लिए गए थे। इसकी जानकारी आरोपी को हुई तो शनिवार की रात मुंबई से गांव आ गया। रविवार को जिस युवक से शादी तय हो रही थी, उसे और प्रेमिका के घर वालों को फोन कर युवती की शादी नहीं करने के लिए दबाव बनाया और धमकी दी। युवती के घर वालों ने इसकी शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस युवक के घर पहुंची और सोमवार को युवक और युवती के घर वालों को थाने पर आने की बात कही। इसको लेकर युवती घबरा गई और रविवार की रात करीब 11 बजे घर के दूसरी मंजिल पर कमरे में छत की कुंडी में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर पड़ोस में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। आधी रात को जब शादी समारोह से लौटे तो दरवाजा खुला था और वंदना का शव छत की कुंडी से लटक रहा था। परिजनों के शोर मचाने पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची अहिरौली बाजार की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उसी रात आरोपी के घर पुलिस ने दबिश दिया, लेकिन सफलता नहीं मिली। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी गुलशन और इसके भाई पर हत्या के लिए उकसाने समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में गुलशन ने बताया कि वह मुझसे शादी करना चाहती थी। लेकिन घर वाले उसकी शादी कही और तय कर रहे थे। सीओ कसया कुंदन सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अगर पुलिस की लापरवाही कही सामने आएंगी तो उनके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

0
तत्काल एक्शन ली होती पुलिस तो शायद ऐसा कदम नहीं उठाती युवती
युवती की शादी तय होने की सूचना मिलने के बाद रविवार को ही सत्यप्रकाश सिंह उर्फ गुलशन मुंबई से आया था। उसने पहले लड़के पक्ष को फोन पर धमकी दी और फिर युवती के घर जाकर उसके परिजनों को भी शादी करने से मना किया था। इस मामले में युवती की मां ने पुलिस को तहरीर भी दी थी। लेकिन, पुलिस ने सुस्ती दिखाई और अगले दिन दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया। लिहाजा, थाने पर पहुंचने से पहले ही युवती ने खुदकुशी कर जान दे दी। लोगों में चर्चा है कि अगर तत्काल पुलिस एक्शन ली होती तो शायद युवती इस तरह का आत्मघाती कदम नहीं उठाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed