फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Girl who went to see orchestra kidnapped and raped

Kushinagar News: आर्केस्ट्रा देखने गई बालिका को अगवा कर दुष्कर्म

Sun, 14 Jul 2024 04:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 14 Jul 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Girl who went to see orchestra kidnapped and raped
रामकोला। बरात में छोटी बहन के साथ आर्केस्ट्रा देखने गई 11 वर्षीय बालिका को युवक ने अगवा कर लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। बाद में लहूलुहान हालत में छोड़कर आरोपी युवक फरार हो गया। होश में आने के बाद बालिका दर्द से चीखने-चिल्लाने लगी। गांव की ही एक महिला उसे एक लड़के के साथ घर भेजवाया। घर पहुंचने के बाद पीड़ित बालिका ने घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

परिजन बालिका को लेकर शनिवार की सुबह सीएचसी पहुंचे। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली और आरोपी की तलाश में जुट गई। इस मामले में पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात बरात आई थी। बरात में आर्केस्ट्रा भी था। आर्केस्ट्रा देखने के लिए 11 वर्षीय बालिका अपनी छोटी बहन के साथ पहुंच गई। कुछ देर बाद रात करीब 12 बजे एक युवक बालिका के पास पहुंचा और उसे बहला-फुसलाकर गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसका गला दबाए रखा, जिससे उसकी आवाज भी नहीं निकल रही थी। दुष्कर्म के बाद जब आरोपी युवक ने बालिका को लहूलुहान हालत में देखा तो वह बालिका को छोड़ वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद होश आने पर दर्द से चीखती-चिल्लाती बालिका को देख गांव की ही एक महिला की नजर पड़ी। महिला ने एक लड़के के साथ उसे घर भेजवाया। आधी रात के बाद घर पहुंची बालिका को देख परिजन भी सन्न रह गए। जब परिजनों ने इसकी जानकारी ली तो पता चला कि एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। परिजनों के अनुसार, रात में ही आरोपी युवक की काफी खोजबीन की गई, लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चल सका।
रात अधिक होने के नाते परिजन शनिवार की सुबह गांव के एक व्यक्ति की निजी गाड़ी से सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बालिका को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस सीएचसी पहुंच गई और परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली और आरोपी की तलाश में जुट गई। परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की गई है। एसएचओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर तत्काल केस दर्ज कर लिया गया। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

बेटी को गोद में लेकर पूरी रात रोती रही मां

दरिंदगी की शिकार 11 वर्षीय बालिका को लेकर उसकी मां पूरी रात गोद में लेकर रोती रही। बेटी के साथ हुए दरिंदगी को लेकर उसके चेहरे पर गम और गुस्सा साफतौर से दिख रहा था। सीएचसी से लेकर मेडिकल कॉलेज तक महिला आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही थी। उसका कहना था कि ऐसे आरोपियों को तत्काल मौत की सजा होनी चाहिए। समाज में छिपे दरिंदे जब तक पूरी तरह खत्म नहीं होंगे, तब तक बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed