फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Girl suffering from fever deteriorated after taking medicine, died

Kushinagar News: बुखार से पीड़ित बालिका की दवा खाने से बिगड़ी तबीयत, मौत

Thu, 10 Oct 2024 05:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 10 Oct 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Girl suffering from fever deteriorated after taking medicine, died
तमकुहीरोड। सेवरही कस्बे बाबू गेंदा सिंह नगर निवासी नौ वर्षीय बालिका बुखार से पीड़ित थी। परिजनों ने बनरहा मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के रेगुलेटर के पास स्थित मेडिकल स्टोर से दवा लेकर बालिका को खिला दिया। उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इधर, बालिका की मौत हो जाने की जानकारी पाकर मेडिकल स्टोर बंद कर दुकानदार फरार हो गया। मेडिकल स्टोर पर पहुंचे परिजनों ने शव रखकर हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर आई पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बाबू गेंदा सिंह नगर निवासी शंभू कुशवाहा की नौ वर्षीय पुत्री दुर्गावती बुधवार को बुखार से पीड़ित हो गई। तेज बुखार होने के कारण परिजन बनरहा नहर के रेगुलेटर के पास स्थित एक मेडिकल स्टोर की दुकान से दवा खरीदकर ले गए और उसे दुर्गावती को खिला दिया। दवा खाने के कुछ समय बाद बालिका की सेहत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे लेकर सीएचसी तमकुहीराज पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ, बालिका की मौत होने की भनक लगते ही दुकानदार मेडिकल स्टोर बंद कर वहां से फरार हो गया। इसके बाद बालिका के परिजन शव लेकर मेडिकल स्टोर पर पहुंचे और गलत दवा देने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इस संबंध में सेवरही के एसएचओ श्रीप्रकाश राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed