फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Girl student jumps into main western Gandak canal, dies

Kushinagar News: मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में कूदी की छात्रा, मौत

Thu, 04 Jan 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 04 Jan 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Girl student jumps into main western Gandak canal, dies
गंडक नहर में छलांग लगाने से छात्रा अनुष्का गोंड की मौत के बाद जिला अस्पताल गेट पर बैठक रोते बिल
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के बलुचहां के निकट 16 वर्षीय एक छात्रा ने बुधवार को दिन के करीब साढ़े तीन बजे मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में छलांग लगा दी। वह पडरौना के एक निजी विद्यालय में 10वीं की छात्रा थी। उसे नहर से निकालकर आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पडरौना कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली दीक्षित गांव के निवासी विमलेश गोंड की 16 वर्षीय पुत्री अनुष्का बलुचहां के निकट स्थित एक निजी विद्यालय में 10वीं कक्षा की छात्रा था। वह अपने एक रिश्तेदार को ई-स्कूटी से छोड़ने बलुचहां गांव की तरफ आई थी। वहां से लौटते समय उसने स्कूटी और बैग सड़क के किनारे छोड़ दिया और बलुचहां के सायरी माता मंदिर के पास पुल से मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में कूद गई। आस-पास मौजूद लोगों ने यह देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर अनुष्का का फुफेरा भाई धोनी और चाचा भी घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ लोगों ने नहर में कूदकर छात्रा को बाहर निकाला। उसे आनन-फानन जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा के नहर में कूदने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed