{"_id":"66c9227281aa47141301e727","slug":"girl-ran-away-from-home-and-got-married-to-her-cousin-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-122018-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: घर से भागकर ममेरे भाई के साथ युवती ने रचाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: घर से भागकर ममेरे भाई के साथ युवती ने रचाई शादी
Sat, 24 Aug 2024 05:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 24 Aug 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। घर से भागकर युवती ने ममेरे भाई से शादी रचा ली। इसकी भनक युवती के घर वालों को नहीं लगी। परिजनों की शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस ने दूसरे दिन बिहार से युवती को ढूंढ़ लिया। ममेरे भाई और युवती को लेकर शुक्रवार को पुलिस थाने पहुंची। दोनों के परिजनों की मौजूदगी में करीब एक घंटे तक हाईप्रोफाइल ड्रामा चला, लेकिन प्रेमी युगल ने किसी की नहीं सुनी और साथ रहने की जिद पर अड़े रहे। पुलिस ने भी युवक और युवती को बालिग बताते हुए छोड़ दिया। युवक उसे लेकर बिहार अपने रिश्तेदार के घर चला गया।
गोपालगंज जिले के एक गांव के 22 वर्षीय युवक का तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव में बुआ का घर है। बुआ के घर युवक का आना जाना लगा रहता था। इस दौरान बुआ की लड़की युवक को दिल दे बैठी। दोनों के बीच मोबाइल पर बातें होने लगीं और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ गईं। युवक अपनी बुआ के घर आकर कई दिनों तक रहता था। लेकिन, इसकी भनक दोनों के परिजनों को नहीं लगी।
बृहस्पतिवार को सुबह युवती अपने घर से अचानक लापता हो गई। इसकी शिकायत परिजनों ने पुलिस से की। पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात युवती को गोपालगंज जिले से ढूंढ़ लिया। इसके साथ ममेरे भाई को भी पुलिस थाने लेकर चली आई। शुक्रवार को युवक और युवती पक्ष के लोग थाने पहुंचे और दोनों की करतूत सुनने के बाद परिजन दंग रह गए। युवती की मां ममेरा भाई होने की बात कह युवती को घर चलने के लिए कहने लगी। पुलिस के सामने युवती और युवक ने स्पष्ट कर दिया हमने शादी कर ली है। हम दोनों के प्रेम के सामने किसी रिश्ता का मतलब नहीं है। किसी भी सूरत में हम दोनों साथ रहेंगे। करीब एक घंटे तक मान मनौव्वल के बाद बात नहीं बनी तो पुलिस ने बालिग होने की बात कह दोनों को छोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों को चेतावनी दी कि किसी तरह की प्रताड़ना कोई नहीं देगा। इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रेमी युगल बालिग हैं। दोनों साथ रहने के लिए राजी हैं, इसलिए जरूरी कागजी कार्रवाई के बाद दोनों को छोड़ दिया गया ।