फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Girl dies due to snakebite

Kushinagar News: सर्पदंश से युवती की मौत

Mon, 18 Nov 2024 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 18 Nov 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Girl dies due to snakebite
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम नंदलाल छपरा में शनिवार देर रात सांप काटने से युवती की मौत हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नंदलाल छपरा निवासी 22 वर्षीय अनिता पुत्री स्व. शिवनाथ प्रसाद शनिवार को चारा काटने गई थी। उसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। घर आने पर उसने सांप काटने की बात परिजनों को बताई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई। मृतका की मां कलावती देवी ने मंसाछापर पुलिस चौकी को सूचना दी। चौकी प्रभारी जय प्रकाश यादव पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed