{"_id":"69b07b7171531cddf10dc3ce","slug":"girl-dies-after-being-electrocuted-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-156153-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: करंट की चपेट में आने से युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: करंट की चपेट में आने से युवती की मौत
Wed, 11 Mar 2026 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव में मंगलवार की दोपहर में छत पर कपड़ा सुखाने के लिए गई 18 वर्षीय युवती करंट की चपेट में आ गई। परिजन उन्हें दुदही सीएचसी ले गए, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सेवरही थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव के निवासी जितेंद्र प्रसाद की 18 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी मंगलवार की दोपहर करीब 12:30 बजे छत पर कपड़ा सुखाने गई थी। उन्होंने लोहे के तार पर जैसे ही गिला कपड़ा डाला, उसमें पहले से प्रावाहित करंट की चपेट में आकर चिल्लाने लगी। बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर आए परिजन उन्हें दुदही सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में सेवरही एसएचओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद