फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Girl and woman's hair shaved, beaten when they protested

Kushinagar: कुशीनगर में दो महिलाओं को पीटकर बाल मुंडवाया, गांव से निकालने की धमकी दी

Tue, 10 Oct 2023 10:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 10 Oct 2023 10:18 AM IST
सार

इंस्पेक्टर पंकज गुप्ता के मुताबिक तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। उनके पास मिले मोबाइल में बाल मुडंवाने का वीडियो है। पुलिस वीडियो के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर तलाश में जुटी है। पुलिस तक मामला पहुंचने के बाद घटना में शामिल कई युवक गांव छोड़कर भाग गए हैं।

विज्ञापन
Girl and woman's hair shaved, beaten when they protested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

कुशीनगर जिले में कुबेरस्थान के एक गांव की मुसहर बस्ती की रहने वाली युवती व पड़ोसी महिला के साथ बर्बरता की गई। युवती व महिला पर अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए गांव के सार्वजनिक स्थल पर बुलाया गया। वहीं गांव वालों के सामने दोनों के बाल मुंडवाये गए।

विज्ञापन


विरोध करने पर दोनों की पिटाई की गई। साथ ही दोनों को गांव से भगा देने की धमकी दी गई। इस मामले में युवती की मां ने कुबेरस्थान थाने में कई लोगों पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


कुबेरस्थान के एक गांव की मुसहर बस्ती की रहने वाली महिला के घर दूसरे गांव का युवक आता था। इसकी जानकारी होने पर गांववालों ने महिला और युवती का युवक से अवैध संबंध होने का आरोप दो दिन पहले लगाया। इस बात पर गांववालों और महिला के बीच कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: चोरी की 11 बाइकों के साथ दो अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार

गांव के कुछ युवक एकजुट होकर महिला और युवती को गांव के सार्वजनिक स्थान पर लेकर गए और सिर का बाल मुडंवा दिया। विरोध करने पर पिटाई किए। गांववाले दोनों मुसहर परिवार को गांव से निकलने का दबाव भी बनाया। सोमवार की शाम को युवती की मां कुबेरस्थान थाने पर पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

इसे भी पढ़ें: अपाचे बाइक नहीं मिली तो ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

वीडियो से पुलिस कर रही आरोपियों की पहचान
इंस्पेक्टर पंकज गुप्ता के मुताबिक तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। उनके पास मिले मोबाइल में बाल मुडंवाने का वीडियो है। पुलिस वीडियो के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर तलाश में जुटी है। पुलिस तक मामला पहुंचने के बाद घटना में शामिल कई युवक गांव छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed