{"_id":"6104405c8ebc3e094f17037d","slug":"girl-accused-of-rape-case-registered-kushinagar-news-gkp403830823","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज
हाटा(कुशीनगर)। शुक्रवार की देर शाम को एक युवती की तहरीर पर हाटा कोतवाली की पुलिस ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया।
हाटा नगरपालिका क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि अन्य वार्ड के एक युवक ने बुधवार को उसे धोखे से बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसकी हालत खराब हो गई तो उसे छोड़कर भाग गया। युवती ने पुलिस को बताया कि दो दिनों तक हाटा नगर के करमहा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उसका इलाज किया गया। इसके बाद शुक्रवार को स्थिति में सुधार होने पर उसने हाटा कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। युवती की तहरीर मिलने के बाद हाटा कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हाटा के कोतवाल जयप्रकाश पाठक ने बताया कि युवती की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी राजेंद्र चौहान को को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई विधि अनुसार की जाएगी।