{"_id":"6ade58097d4cde65b00059d7","slug":"woman-assaulted-sister-in-law-and-daughter-in-law-accused-of-biting-off-her-ear-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-170925-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: महिला से मारपीट, जेठानी-बहू पर कान काटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: महिला से मारपीट, जेठानी-बहू पर कान काटने का आरोप
विज्ञापन
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के भठवां गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला के साथ मारपीट और बर्बरता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जेठ ने लाठी से हमला किया, वहीं जेठानी और उनकी बहू ने महिला का कान दांत से काट लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि 20 अक्तूबर की सुबह वह अपने घर पर थीं। इसी दौरान उनके जेठ पुरानी रंजिश को लेकर अचानक गाली-गलौज करने लगे। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया।
पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी की पत्नी (जेठानी) और बहू ने बेरहमी से उनका कान दांत से काट लिया। इसके साथ ही लाठी से सिर पर हमला किया गया, जिससे उनके शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
मामले को लेकर थानाध्यक्ष अरुण सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी पिता, पुत्री और बहू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।