फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Farmers distressed as paddy procurement centers fail to open fear having to sell at throwaway prices.

Kushinagar News: धान खरीद केंद्र नहीं खुलने से किसान परेशान, औने-पौने दाम पर बेचने की चिंता

Mon, 26 Oct 2026 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Farmers distressed as paddy procurement centers fail to open fear having to sell at throwaway prices.
बोदरवार। महीनों की मेहनत और हजारों रुपये की लागत से धान की फसल तैयार करने के बाद अब किसानों के सामने उपज बेचने का संकट खड़ा हो गया है। क्षेत्र में सरकारी धान खरीद केंद्र नहीं होने से किसान परेशान हैं। उन्हें आशंका है कि समय से खरीद शुरू नहीं हुई तो बिचौलियों और आढ़तियों को कम कीमत पर धान बेचना पड़ेगा। इससे उनकी लागत निकालना भी मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि धान की कटाई के बाद सरकारी खरीद केंद्र की उपलब्धता जरूरी है। खरीद की व्यवस्था नहीं होने पर उन्हें दूसरे क्षेत्रों में धान बेचने के लिए जाना पड़ सकता है। इससे परिवहन का खर्च बढ़ेगा और आमदनी पर भी असर पड़ेगा। किसानों के मुताबिक, पिछले कई वर्षों से बोदरवार में सघन सहकारी समिति और एसएमआई क्रय केंद्र के माध्यम से सरकारी समर्थन मूल्य पर धान की खरीद होती रही है। इससे स्थानीय किसानों को उपज बेचने में सहूलियत मिलती थी।
विज्ञापन


इस बार खरीद केंद्र को लेकर अनिश्चितता से किसान असमंजस में हैं। अमर सिंह, शिवेश तिवारी, जयगोविंद सिंह, संतोष मिश्र, रविंद्र सिंह, हरिकेश, उमेश मद्धेशिया, सुनील विश्वकर्मा और अरुण शर्मा समेत अन्य किसानों ने समय से खरीद केंद्र शुरू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी खरीद की सुविधा नहीं मिलने पर मजबूरी में कम कीमत पर धान बेचना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला अभी संज्ञान में नहीं है। इसकी जानकारी कराई जाएगी। यदि वहां धान क्रय केंद्र की जरूरत होगी तो केंद्र खोलने की व्यवस्था की जाएगी।
पवन कुमार, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed