{"_id":"6a418494cb29c246f701a2b1","slug":"gharial-spotted-again-in-the-river-police-forbid-people-from-bathing-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-162670-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नदी में फिर दिखा घड़ियाल, पुलिस ने नहाने से किया मना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नदी में फिर दिखा घड़ियाल, पुलिस ने नहाने से किया मना
Mon, 29 Jun 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
शनिवार को बांसी नदी के धोकरहा घाट पर दिखा मगरमच्छ।संवाद
तमकुहीरोड। सेवरही के शिवाघाट पर गर्मी से राहत के लिए बड़ी संख्या में बच्चे नहाते हैं। घाट के किनारे शनिवार शाम को फिर घड़ियाल दिखने से लोगों में भय है। रविवार को सेवरही पुलिस ने अगल-बगल के गांवों के लोगों को एकत्र कर नदी में न नहाने व सतर्क रहने की अपील की। प्रशासन की तरफ से जगह-जगह चेतावनी बोर्ड भी लगाया जा रहा है।
सेवरही क्षेत्र में प्रवाहित बांसी नदी में मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के पानी छोड़े जाने से नदी के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। नदी सेवरही में शिवाघाट,शिवशक्ति नगर, बिनटोली, गोलाघाट, हनुमान टोला घाट, जीरो पुल होते हुए गंडक नदी से मिल जाती है। इन घाटों पर क्षेत्र के गांवों के सैकड़ों बच्चे गर्मी से राहत के लिए नहाने पहुंचते रहे हैं। लेकिन घड़ियाल दिखाई देने से अब खतरा मंडरा रहा है। बीते दिनों खेती-किसानी के काम के लिए दूसरी तरफ गए गए किसानों ने नदी में घड़ियाल देखकर सहम गए थे। अब घड़ियालों से बचाव के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस संबंध में तमकुही आरएफओ रणविजय सिंह ने कहा कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग की टीम को तैनात किया गया है। संवाद