फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Geriatric ward will be built for elderly patients in district hospital

जिला अस्पताल में बुजुर्ग मरीजों के लिए बनेगा जीरियाट्रिक वार्ड

Sat, 29 Oct 2022 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Geriatric ward will be built for elderly patients in district hospital
जिला अस्पताल में बुजुर्ग मरीजों के लिए बनेगा जीरियाट्रिक वार्ड। - फोटो : KUSHINAGAR
जिला अस्पताल में बुजुर्ग मरीजों के लिए बनेगा जीरियाट्रिक वार्ड
विज्ञापन

- एक ही छत के नीचे बुजुर्गों को मिलेगी इलाज की सुविधा
पडरौना। जिला अस्पताल में बुजुर्ग मरीजों के लिए जीरियाट्रिक वार्ड बनेगा। यहां एक ही छत के नीचे बुजुर्ग मरीजों के इलाज संबंधी हर सुविधा मिलेगी। उन्हें दवा से लेकर फिजिकल चेकअप तक को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। यह वार्ड आईसीयू की तरह दिखेगा। वार्ड दस बेड का होगा। ऑक्सीजन सुविधा से युक्त इस वार्ड में स्पेशल बेड भी लगेंगे।
जिला अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी कक्ष को मिलाकर तकरीबन डेढ़ हजार मरीज प्रतिदिन इलाज के लिए आते हैं। इनमें बुजुर्ग मरीज भी होते हैं। जिन मरीजों को भर्ती करने की जरूरत पड़ती है, उन्हें वार्ड में भर्ती कर दिया जाता है। ये बुजुर्ग मरीज भी अन्य मरीजों के साथ ही वार्ड में भर्ती किए जाते हैं, लेकिन अब शासन ने ऐसे मरीजों के इलाज के लिए अलग वार्ड बनाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जीरियाट्रिक वार्ड खासकर उन बुजुर्ग मरीजों के लिए बनाया जाएगा, जो बेहद कमजोर और चलने-फिरने से असमर्थ होंगे। उनके लिए जीरियाट्रिक वार्ड में ही सारी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। वार्ड में मरीजों के लिए स्पेशल बेड डाले जाएंगे। इस वार्ड में गर्मी से निजात पाने के लिए गर्मी के दिनों में एसी भी लगाई जाएगी। शारीरिक परीक्षण के लिए जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। मरीज की स्थिति क्या है, उसे कौन से उपचार की आवश्यकता है। इसकी निगरानी की जाएगी। इसी वार्ड में मरीज को दवाएं भी उपलब्ध होंगी। इसके अलावा मरीजों की जांच और रहने-खाने की सुविधाएं मुहैया होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग मरीजों के इलाज के लिए शासन ने जीरियाट्रिक वार्ड बनाने का निर्देश दिया है। यह दस बेड का बनेगा। 60 साल से ऊपर के चलने-फिरने में परेशान बुजुर्ग मरीजों को इसमें भर्ती किया जाएगा। उन्हें हर प्रकार की चिकित्सा सुविधा दी जाएगी। खान-पान का ध्यान भी रखा जाएगा। बेड की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही यह वार्ड बनाकर बुजुर्ग मरीजों को भर्ती किया जाएगा।
डॉ. एसके वर्मा, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed