{"_id":"61b245cd94d2ec15956cb0c8","slug":"general-rawat-was-a-courageous-and-brave-warrior-kushinagar-news-gkp419319749","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘साहसी और वीर योद्धा थे जनरल रावत’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘साहसी और वीर योद्धा थे जनरल रावत’
विज्ञापन
फाजिलनगर में सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित करते विधायक गंगा सिंह कुशवाहा अन्य लोग।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘साहसी और वीर योद्धा थे जनरल रावत’
सेंट जोसेफ स्कूल में शोकसभा का आयोजन
फाजिलनगर (कुशीनगर)। सेंट जोसेफ स्कूल परिसर में बृहस्पतिवार को शोकसभा आयोजित हुई। इसमें सीडीएस (चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ) बिपिन रावत और उनकी पत्नी की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
फाजिलनगर के विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि जनरल रावत का निधन देश के लिए भारी क्षति है। उनकी भरपाई नामुमकिन है। तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार दोपहर सेना के हेलिकॉप्टर क्रैश होने की खबर से पूरा देश सन्न है। इस हादसे में जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका समेत 13 लोगों की जान चली गई। इसके बाद लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस दौरान पटहेरवा के एसओ अखिलेश कुमार सिंह, जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि राजन शुक्ला, सत्यम शुक्ला, विद्यालय के निदेशक सीओ जोश, प्रधानाचार्य जेसी जोश, अशोक राय, अजय उपाध्याय, सुधाकर मणि त्रिपाठी, उपेंद्र तिवारी, बदरूल जमा, ओपी पांडेय, पीएन मिश्रा, विशाल राव, वंदना मिश्र, परवीन जहां, एकता मिश्रा, अजिता नायर, अमृता राय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
कसया प्रतिनिधि के अनुसार सीडीएस बिपिन रावत की हादसे में निधन पर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि एक अच्छे व सच्चे देशभक्त सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के साथ अन्य सशस्त्रकर्मियों को खोने का बेहद दुख है। देश ने एक कर्मठ और साहसी सैन्य अधिकारी खो दिया है।
कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
टेकुआटार(कुशीनगर)। तमिलनाडु के कुन्नुर में बुधवार को हेलिकॉप्टर क्रैश होने से सेना के सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। बृहस्पतिवार को सोहसा मठिया, नरकटिया, नैकाछपरा, हेतिमपुर आदि चौराहों पर सपा नेता राजेश प्रताप राव की अगुवाई में कैंडल मार्च निकालकर सीडीएस बिपिन रावत समेत सभी वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान प्रदीप सिंह, मंटू राव, शैलेश सिंह, अंबुज सिंह, राधेश्याम जयसवाल, आर्यन राव, सदानंद मद्धेशिया, सिकंदर आलम, महेंद्र प्रसाद, परमानंद सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद