{"_id":"677d72b134cef8756f0e4864","slug":"geeta-who-became-a-hindrance-in-illicit-relationship-was-murdered-by-her-husband-and-daughter-in-law-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-129845-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अवैध संबंध में रोड़ा बनी गीता की पति-बहू ने की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अवैध संबंध में रोड़ा बनी गीता की पति-बहू ने की थी हत्या
Wed, 08 Jan 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
पडरौना/मंसाछापर। चौकीदार और उसकी बहू के बीच अवैध संबंध का विरोध करने पर गीता की हत्या पति और बहू ने प्रायोजित तरीके से मिलकर किया था। बचने के लिए शव को शौचालय के टंकी में डाल दिया था और पति ने गुमशुदगी का केस भी दर्ज कराई थी। मंगलवार को घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आरोपी पति और बहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हत्या में प्रयुक्त ईंट का टुकड़ा और लकड़ी का पाया बरामद पुलिस ने किया है।
अहिरौली गांव में दो जनवरी की शाम को 50 वर्षीय गीता एक बाइक से कही चली गई थी और चार जनवरी शनिवार की सुबह उनकी लाश घर के शौचालय के टंकी में मिली थी। घटना के बाद गीता की बहू गुड़िया ने पुलिस और लोगों को एक अलग कहानी बनाकर मामले को उलझा दिया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई थी। पुलिस घटना के बाद से ही घर वालों पर ही शक कर रही थी, लेकिन आरोपी बहू गुड़िया पुलिस को अपनी बातों में घुमाती रही। मंगलवार को पुलिस ने घटना का पर्दाफाश कर दिया।
सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि ससुर चौकीदार घुरहू यादव और उसकी बहू गुड़िया के बीच अवैध संबंध था, इसकी जानकारी गीता को हो गई थी और वे विरोध कर रही थी। ससुर और बहू ने तीन जनवरी की रात को गीता का ईंट और लकड़ी के पाए से पीटकर हत्या कर दिए।