फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gateman found blood-soaked in cabin; Garib Rath remained halted at the outer signal.

Kushinagar News: केबिन में खून से लथपथ मिला गेटमैन, आउटर पर खड़ी रही गरीब रथ

Sun, 30 Aug 2026 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Gateman found blood-soaked in cabin; Garib Rath remained halted at the outer signal.
बोदरवार में हुआ गेटमैन के हुए हमले की जांच करते असिस्टेंट कमांडेंट( सहायक सुरक्षा आयुक्त) आरपीए - फोटो : Organiser
कुशीनगर। बोदरवार रेलवे स्टेशन के गेट संख्या 13 सी पर शुक्रवार की रात चारपहिया सवार युवकों ने गेटमैन पर जानलेवा हमला कर दिया। केबिन में गेटमैन खून से लथपथ पड़ा रहा। वहीं कप्तानगंज से चली गरीब रथ एक्सप्रेस सिग्नल नहीं मिलने के कारण आउटर पर खड़ी हो गई।
विज्ञापन

गेटमैन का फोन रिसीव नहीं होने और ट्रेन रुकने के बाद कप्तानगंज स्टेशन अधीक्षक के निर्देश पर पहुंचे कांटा मैन शहीद अंसारी ने केबिन में गेटमैन को खून से लथपथ और बेहोश देखा। उसने अधिकारियों को सूचना देकर गेट बंद किया और ट्रेन को रवाना कराया। उसके बाद घायल गेटमैन को टेंपो से कप्तानगंज सीएचसी ले गया। प्राथमिक इलाज के बाद डाॅक्टर ने गेटमैन को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया।
विज्ञापन

गोरखपुर-कप्तानगंज रेलखंड पर गेट संख्या 13 सी पर शुक्रवार की रात गेटमैन सुधीर मिश्रा की ड्यूटी थी। कप्तानगंज रेलवे स्टेशन से रात नौ बजे गरीब रथ एक्सप्रेस क्राॅस की तो स्टेशन अधीक्षक राज नरायण पांडेय गेटमैन को फोन करने लगे। रेलवे के टेलीफोन पर भी कई बार संपर्क किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर पास में ड्यूटी पर तैनात कांटा मैन शहीद अंसारी पहुंचे और अधिकारियों को गेटमैन के खून से लथपथ पड़े होने की सूचना दी। उसने गेट बंद किया तो ट्रेन को रवाना हुई। आउटर पर ट्रेन करीब दस मिनट खड़ी रही।
कांटा मैन ने घायल गेटमैन को टेंपो से कप्तानगंज सीएचसी पहुंचाया। वहां से रेफर होने के बाद पूरी रात मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज हुआ। होश नहीं आने पर परिवार वाले रेलवे अस्पताल ले गए। सिर में अधिक चोट, कंधा टूटने के कारण वहां पर भी सुधार नहीं होने पर गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गेटमैन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी चौकी प्रभारी पडरौना नितेश कुमार पुलिस टीम के साथ तथा कप्तानगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची। कप्तानगंज स्टेशन अधीक्षक ने आरपीएफ को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों पर प्राणघातक हमले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्राणघातक हमले समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है। गेटमैन अभी कुछ बता नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed