{"_id":"654d359d7a393f672f0f0fb8","slug":"gate-closed-for-one-and-a-half-month-in-the-name-of-making-slap-demand-for-action-from-sdm-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-7483-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: स्लैप बनवाने के नाम पर डेढ़ माह से गेट बंद, एसडीएम से कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: स्लैप बनवाने के नाम पर डेढ़ माह से गेट बंद, एसडीएम से कार्रवाई की मांग
Fri, 10 Nov 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 10 Nov 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। नगर के गंडक कॉलोनी परिसर में संचालित श्री गायत्री बाल विद्या मंदिर के प्रबंधक ने बृहस्पतिवार को एसडीएम को शिकायतीपत्र दिया है। उन्होंने नाली का स्लैप बनवाने के नाम पर बीते डेढ़ माह से कॉलोनी का गेट बंद करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने एसडीएम को दिए गए शिकायती पत्र में कहा कि कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर स्थित गेट संख्या एक के पास नाली का स्लैप बनवाने के नाम पर करीब डेढ माह गेट पर ताला बंद कर दिया गया है।
विभाग के लोगों ने तब तक के लिए गेट संख्या दो से आवागमन चालू कर दिया। इसके बाद से अब तक गेट संख्या एक का ताला नहीं खोला गया है। इससे विद्यालय के बच्चों को काफी घूमकर स्कूल आना पड़ रहा है। उन्हें रास्ते में बंदरों का हमला सता रहा है। उन्होंने इसको गंभीरता से लेते हुए गेट संख्या एक का ताला खोलवाने की मांग की।