फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gas Connections Deactivated Due to Lack of e-KYC; Booking Ban Aggravates Difficulties

Kushinagar News: ई-केवासी के अभाव में गैस कनेक्शन निष्क्रिय, बुकिंग पर रोक से बढ़ी परेशानी

Sat, 21 Mar 2026 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 21 Mar 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Gas Connections Deactivated Due to Lack of e-KYC; Booking Ban Aggravates Difficulties
सेवरही में एलपीजी गैस के लिए लगी लोगों की भीड़।संवाद - फोटो : rajori news
पडरौना। छह महीने से गैस नहीं लेने व ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन निष्क्रिय कर दिए गए हैं। इनमें बीपीसीएल के 38 हजार के साथ ही इंडेन और एचपी के भी करीब 20 फीसदी उपभोक्ता शामिल हैं। अब ई-केवाईसी कराने के बाद ही इन उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलिंडर मिल सकेगा। कंपनी व एजेंसी संचालक दोनों बिना ई-केवाईसी के उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर नहीं दे पाएंगे। इसलिए गैस सिलिंडर के लिए हर हाल में ई-केवाईसी कराने की जरूरत है। एक तरफ गैस एजेंसियों पर घरेलू गैस के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ लग रही है, वहीं, ई-केवाईसी के लिए भी उपभोक्ता पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में इंडेन, एचपी और भारत गैस की लगभग 97 एजेंसियां हैं। इनके 9,24,445 उपभोक्ता हैं। इनमें उज्ज्वला योजना और घरेलू दोनों के कनेक्शन शामिल हैं। जिनके कनेक्शन ब्लॉक किए गए हैं, उनमें से अधिकांश ऐसे हैं, जिनकी के-वाईसी नहीं हुई है। यही नहीं, इन उपभोक्ताओं ने छह माह से अधिक समय से सिलिंडर भी नहीं लिया है।
विज्ञापन

पूरे जिले में भारत गैस की 20 एजेंसियों पर 1,78,328 उपभोक्ता हैं। इनमें निष्क्रिय कनेक्शनों की संख्या 38 हजार से अधिक है। वहीं, इंडेन की 42 गैस एजेंसियों पर 4,53,117 उपभोक्ता और एचपी की 35 गैस एजेंसियों पर 2,93,000 उपभोक्ता हैं। इन दोनों कंपनियों के निष्क्रिय कनेक्शनों की वास्तविक संख्या का पता नहीं चल सका है। बताया गया कि इन कंपनियों के भी करीब 20 फीसदी उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसया नगर की एक एजेंसी पर पहुंचे उपभोक्ता अहिरौली बाजार निवासी सुशीला देवी, देवरिया जिले के हरख सौंरेजी निवासी सुमन व भैंसहा निवासी उदय ने बताया कि उन्होंने यह सोच कर सिलिंडर लिया था कि चूल्हे से निजात मिल जाएगी। एक ओर जहां गैस की किल्लत चल रही है, इसी बीच उनके कनेक्शन ब्लॉक कर दिए गए। ऐसे में उन्हें सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। यदि सिलिंडर नहीं मिला, तो भोजन बनना मुश्किल हो जाएगा।
गैस एजेंसी संचालकों ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन ब्लॉक हुए हैं, अब वह चक्कर लगाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। उन्हें किसी तरह समझाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उन्हें कनेक्शन को जारी रखने का तरीका भी बताया जा रहा है।
0
वर्जन:-
उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी नहीं होने से उनकी बुकिंग नहीं हो पा रही है। ऐसे में गैस के लिए उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर पहले अपना ई-केवाईसी करवाने की जरूरत है। ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करने में कोई देरी न करें। एप के माध्यम से ई-केवाईसी कराएं। व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति बंद है। -कृष्ण गोपाल पांडेय, डीएसओ,कुशीनगर
00000
कनेक्शन ब्लाॅक होने के कारण

गैस एजेंसी संचालकों के अनुसार, यदि किसी कनेक्शन पर 180 दिन यानी छह महीने तक गैस नहीं ली जाती है या फिर उसकी ग्राहक पहचान प्रक्रिया पूरी नहीं कराई जाती है तो कनेक्शन अपने आप निष्क्रिय हो जाता है। यदि पांच साल तक गैस नहीं ली जाती है तो कनेक्शन पूरी तरह से रद्द हो जाता है। पूर्व में गैस की किल्लत नहीं होने पर लोग बिना आरक्षण के भी एजेंसी विक्रेता से सिलिंडर ले लेते थे। अब इंटरनेट आधारित आरक्षण अनिवार्य होने पर लोगों को अपने कनेक्शन की याद आई है।
00000
ऐसे कराएं ई-केवाईसी
-ई-केवासी के लिए सबसे पहले एलपीजी कंपनी का ऐप डाउनलोड करें।
- आधार फेस आरडी एप इंस्टॉल करें और अपने एलपीजी अकाउंट में लॉगिन करें।
- ई-केवाईसी या फिर आधार आथेंटिकेशन का विकल्प चुनें।
- जहां आधार नंबर डालकर चेहरा सत्यापन कराएं।
- प्रक्रिया पूरी होने पर कन्फर्मेशन मिल जाएगा।
0
नहीं आ रहा व्यावसायिक गैस सिलिंडर
नौ मार्च से एजेंसियों पर व्यावसायिक सिलिंडर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में होटल, रेस्टोरेंट सहित तमाम प्रतिष्ठान हैं। यहां व्यावसायिक सिलिंडरों के कनेक्शन हैं व नियमित उपभोक्ता भी हैं तो उन्हें गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ऐसे में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विकल्प के रूप में लकड़ी व कोयला है, तो करोड़ों के भवन में उसे जलाना मुनासिब नहीं लग रहा है।
0
बुकिंग के पांच दिन बाद मिल रही गैस
तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह से गैस एजेंसियों पर घरेलू गैस के लिए लंबी लाइन लगी रही है। एलपीजी गैस के लिए शुक्रवार को भी लोगों की लंबी लाइन लगी। एक गैस एजेंसी पर पहुंचे उपभोक्ता हीरा,दीनदयाल,सुरेश,भवानी सिंह, हरिकेश यादव, जामवंती देवी, रीना देवी व हरिवंश ने बताया कि पांच दिन पहले गैस की बुकिंग कराई थी। लेकिन गाड़ी नहीं आ रही थी, इसलिए गैस नहीं मिल पा रही थी। इन लोगों का कहना था कि बुकिंग के बाद भी गैस के लिए एजेंसी का चक्कर लगाना पड़ा रहा है। प्रशासन को आपूर्ति का मुकम्मल इंतजाम कराया जाना चाहिए, ताकि लोगों को चक्कर न लगाना पड़े।

0


गैस के अभाव में नहीं बन रहा एमडीएम
उजारनाथ। तमकुही ब्लॉक क्षेत्र परिषदीय विद्यालय में रसोई गैस के अभाव में बच्चों के लिए एमडीएम नहीं बन पा रहा है। इंडेन गैस एजेंसी ने एक सप्ताह से होम डिलीवरी बंद कर दी है। इससे विद्यालय में भी परेशानी बढ़ी हुई है। वहीं, रिफिल के लिए बुकिंग करा ली गई है, लेकिन एजेंसी के माध्यम से विद्यालयों पर गैस नहीं पहुंचाई जा रही है। इससे एमडीएम बनवाने में परेशानी हो रही है। क्षेत्र के बलुआ, सेंदुरिया, गगलवा, महुअवा, उजारनाथ, करमैनी चंद्रौटा, बलुआ आदि विद्यालयों में रसोई गैस के अभाव में एमडीएम पर संकट है। गैस एजेंसी के प्रबंधक अनंत पांडेय ने कहा कि पर्याप्त सिलिंडर उपलब्ध नहीं होने से कई उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है। आपूर्ति बढ़ी तो स्कूल तक सिलिंडर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed