{"_id":"69c8401a7f4379f2780616e1","slug":"ganja-smuggling-accused-changing-hideouts-before-police-arrive-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-157133-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांजा तस्करी : पुलिस के पहुंचने से पहले ठिकाना बदल दे रहे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांजा तस्करी : पुलिस के पहुंचने से पहले ठिकाना बदल दे रहे आरोपी
Sun, 29 Mar 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। गांजा तस्करी कांड के नौ दिन बाद भी पुलिस दो सिपाहियों समेत आठ आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस की विशेष टीमें लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, लेकिन वे मिल नहीं रहे हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है आरोपी दोनों सिपाहियों के माेबाइल बंद होने से उनका सुराग नहीं मिल पा रहा है। पुलिस टीम के पहुंचने से पहले आरोपी ठिकाना बदल दे रहे हैं। उनके मददगारों पर नजर रखी जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, फरार तस्कर और आरोपी सिपाही बेहद शातिर तरीके से अपनी लोकेशन बदल रहे हैं। पुलिस टीम तस्करों तक पहुंचने के लिए कड़ियां जोड़ने की कोशिश कर रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए हैं, जिससे उनकी लोकेशन ट्रेस करने में सर्विलांस सेल को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
घटना के बाद से ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए गठित विशेष टीमें आसपास के जिलों और अन्य संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। हालांकि, नौ दिन का लंबा समय बीत जाने के बाद भी अपराधियों का न मिलना पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े कर रहा है।
विज्ञापन
इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा किरकिरी महकमे की उन चार सिपाहियों की वजह से हो रही है, जो खुद तस्करी के खेल में शामिल बताए जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि पुलिस अब उनके करीबियों और मददगारों पर नजर रख रही है ताकि कोई सुराग मिल सके। फिलहाल, तस्करी का यह मामला पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है।
0
वर्जन:-
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इस नेटवर्क में शामिल बाकी लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। उन्हें पकड़ने के लिए गठित टीम सुराग लगते ही वहां पहुंची रही है लेकिन मिल नहीं रहे हैं। लोकेशन ट्रेस होने के डर से वारदात के बाद से उनके मोबाइल बंद हैं। बावजूद तलाश जारी है। -केशव कुमार, एसपी, कुशीनगर
0
ये हैं गांजा तस्करी के आरोपी
कुशीनगर में चर्चित गांजा तस्करी कांड में जिले में तैनात चार सिपाही सहित 12 तस्करों के खिलाफ रामकोला थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है। इसमें चार सिपाही सूरज गिरी बाबा, नितेश यादव, विनोद गुप्ता, जितेंद्र यादव शामिल हैं। इसके अलावा विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल नौगावां टोला खेरा निवासी सुंदर लाल निषाद, गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के मंगलपुर टोला मनियता निवासी सुरेश यादव उर्फ सुनील यादव, बेतिया रुपहीटाड निवासी मनोज विंद, कैंपियरगंज निवासी रणजीत यादव उर्फ राहुल, पीपीगंज निवासी पंकज,बीबीपुर,दोहरीघाट निवासी रत्नेश राय, जंगल कौडिया निवासी दीपू भारती व कैंपियरगंज निवासी धीरज के शामिल हैं। इसमें अब तक पुलिस सिर्फ सिपाही सूरज गिरी बाबा, नितेश यादव और तस्कर सुंदरलाल निषाद व सुरेश यादव उर्फ सुनील यादव को ही गिरफ्तार कर पाई है। बचे दो सिपाही व छह तस्कर घटना के नौ दिन बाद भी गिरफ्त से दूर हैं।