फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gangster wanted for seven years with a bounty of 25,000 arrested

Kushinagar News: सात साल से वांछित 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

Sat, 07 Feb 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 07 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Gangster wanted for seven years with a bounty of 25,000 arrested
कसया। कसया पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में सात वर्षों से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी वांछित को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, कसया थाने में 2018 में पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित छोटू निवासी करमहा थाना हाटा, कुशीनगर है। वर्तमान में वह भिलौरा, थाना गीडा, जनपद गोरखपुर में रह रहा था। पुलिस ने उसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। बताया कि अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस को उसकी तलाश काफी समय से थी। अभिलेखों के अनुसार, अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध थाना कसया में चोरी, गृहभेदन और गैंगस्टर एक्ट में कई प्राथमिकी दर्ज हैं। वांछित की गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष अभिनव मिश्रा के नेतृत्व में कांस्टेबल अमित कुमार, उमाशंकर यादव और रत्नाकर सिंह की भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed