फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gangster Jawahir Yadav arrested by Bagaha police, Kushinagar police will take him on remand.

Kushinagar News: गैंगस्टर जवाहिर यादव को बगहा पुलिस ने दबोचा, रिमांड पर लेगी कुशीनगर पुलिस

Thu, 18 Apr 2024 05:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 18 Apr 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Gangster Jawahir Yadav arrested by Bagaha police, Kushinagar police will take him on remand.
बगहा पुलिस की गिरफ्त मेंं जवाहिर यादव के बारे में जानकारी देते बगहा डीएसपी कुमार देवेंद्र।
खड्डा(कुशीनगर)। लूट, डकैती और गो तस्करी समेत कुशीनगर जिले में 24 वारदातों में शामिल बदमाश जवाहिर यादव को पश्चिमी चंपारण पुलिस और एसआईटी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। शातिर बदमाश जवाहिर यादव कुशीनगर और गोरखपुर जिले में आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के अलावा शराब तथा गो तस्करी का नेटवर्क संचालित करता है। दोनों जिले की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसके खिलाफ लूट, डकैती, चोरी और गो तस्करी के कुल 29 केस दर्ज हैं। कुशीनगर पुलिस ने जवाहिर यादव को रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के बगहा डीएसपी कुमार देवेंद्र ने बुधवार को बताया कि 15 मार्च 2024 को बिहार के धनहा थाना क्षेत्र में दहवा के पास एक फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले गोरखपुर निवासी अर्जुन यादव से बाइक सवार तीन बदमाशों ने 2,86,509 रुपये से भरा बैग लूट लिया था। धनहा थाने में लूट का का केस दर्ज किया गया। बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए बगहा एसपी ने एसआईटी का गठन किया था। लूट के मामले में जब एसआईटी ने छानबीन की तो इसमें जवाहिर यादव निवासी ग्राम धवहिया थाना धनहा जिला पश्चिमी चंपारण बिहार का नाम सामने आया। धनहा, बगहा व चौतरवा थाने की पुलिस की मदद से एसआईटी व सर्विलांस सेल की टीम ने मंगलवार की देर रात को जवाहिर यादव के घर छापामार कर कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बदमाश का आपराधिक इतिहास खंगालने के बाद पुलिस दंग रह गई। महज 30 साल के जवाहिर यादव पर धनहा थाने में लूट, चोरी समेत चार गंभीर धाराओं में चार केस दर्ज हैं। इसके अलावा कुशीनगर में 24, गोरखपुर में एक यानी 29 केस दर्ज हैं। कुशीनगर पुलिस रिकाॅर्ड में जवाहिर टॉप टेन की सूची में शामिल है। पुलिस इसे जेल भेज चुकी है। नौ बाद जमानत पर रिहा हुआ था। पुलिस इसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस जवाहिर यादव की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। वहीं, गोरखपुर के शाहपुर थाने में दर्ज मामले में पुलिस ने 15 हजार का इनाम घोषित किया है। कुशीनगर और गोरखपुर पुलिस की सख्ती के बाद जवाहिर अपना ठिकाना बगहा जिले को बनाया था। पुलिस की मानें तो बदमाश का नेटवर्क गोरखपुर और कुशीनगर में आज भी सक्रिय बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
कुशीनगर में पशु तस्करी, डकैती, चोरी और गैंगस्टर के दर्ज हैं केस
बिहार प्रांत के पश्चिमी चंपारण के धनहा थाना क्षेत्र अंतर्गत धवहिया गांव के निवासी जवाहिर यादव पर कुल 29 केस दर्ज है। जवाहिर यादव के खिलाफ सर्वाधिक कुशीनगर जिले में 24 केस दर्ज हैं। इसमें पडरौना कोतवाली में नौ मुकदमे, जिसमें पशु तस्करी, चोरी, गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे शामिल है। वहीं, खड्डा थाने में चोरी का एक, नेबुआ नौरगिया थाने में चोरी आदि के तीन, हनुमानगंज थाने में डकैती, चोरी समेत गैंगस्टर एक्ट के चार, सेवरही, जटहां बाजार व कसया में दो-दो, हाटा व पटहेरवा में एक-एक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed