फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gangster arrested three ganja smugglers, racket spread in many districts

Kushinagar News: तीन गांजा तस्करों पर लगा गैंगस्टर, कई जिलों में फैला है रैकेट

Wed, 13 Sep 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 13 Sep 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Gangster arrested three ganja smugglers, racket spread in many districts
पडरौना। मादक पदार्थों की तस्करी गिरोह के सगरना समेत तीन लोगों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पूर्वांचल के कई जिलों में इनका नेटवर्क है। इनका ठिकाना देवरिया के बरहज थाना क्षेत्र का परसिया देवार है। वहां बड़े पैमाने पर कच्ची शराब का धंधा होता है और पुलिस भी नहीं पहुंच पाती है। तीनों को पुलिस ने हाईवे पर तीन माह पूर्व दो क्विंटल गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। तीनों जेल में हैं।
विज्ञापन

पटहरेवा थाने की पुलिस ने 28 जून को करीब दो क्विंटल गांजा के साथ हाईवे पर घेराबंदी कर फतेहगढ़ जिले के समसाबाद निवासी सुभाष सिंह, आजमगढ़ जिले के बसरीकपुर मेहनगर निवासी संजीत सिंह उर्फ विक्की और देवरिया के बरहज थाना क्षेत्र के परसिया देवार के अमूरतानी टोला निवासी कमलेश यादव को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि यूपी और बिहार के कई जिलों में तस्कर गिरोह का रैकेट फैला है। इनके मोबाइल फोन काॅल डिटेल से पुलिस ने कुशीनगर, देवरिया और आजमगढ़ के कई लोगों को चिह्नित किया था, लेकिन अब तक पुलिस इनके नटवर्क से जुड़े किसी भी तस्कर को नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन

सुभाष सिंह ही गिरोह का मुख्य सरगना है। इन तीनों ने पुलिस की पूछताछ में बताया था कि देवरिया के नदी उस पार परसिया देवार में इनका ठिकाना है। वहां से गांजा और कच्ची शराब की तस्करी होती है। पुलिस की मानें तो परसिया देवार के पांच टोले नदी उस पार हैं। वहां कच्ची शराब समेत मादक पदार्थों की खेप तैयार होती है। यहां जाने के लिए पुलिस को मऊ जिले से होकर जाना पड़ता है। इसलिए पुलिस दबिश के बावजूद तस्करों को नहीं पकड़ पाती है। इनका नेटवर्क इतना मजबूत है कि पुलिस के पहुंचनेे से पूर्व सूचना तस्करों तक पहुंच जाती है और पुलिस टीम को शराब की भट्ठियों को तोड़कर लौटना पड़ता है। कमलेश यादव के खिलाफ बरहज थाने में भी कच्ची शराब बनाकर बेचने समेत कई केस दर्ज हैं। इन तस्करों से जुड़े जितने भी लोगों को पुलिस ने चिह्नित किया था। उनका मोबाइल लोकेशन तक नहीं ट्रेस हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटहेरवा थाने के इंस्पेक्टर अनिल उपाध्याय ने बताया कि तीनों तस्कर अभी जेल में हैं। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर गैंगस्टर की कार्रवाई हुई है। देवरिया, कुशीनगर, सिवान, गोपालगंज समेत कई जिलों में तस्करों का नेटवर्क काम कर रहा है। इसे तोड़ने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed