{"_id":"6958240a358de626fb0cc5dd","slug":"gangster-action-taken-against-cannabis-trafficking-gang-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-151953-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गांजा तस्करी के गिरोह पर की गैंगस्टर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गांजा तस्करी के गिरोह पर की गैंगस्टर की कार्रवाई
Sat, 03 Jan 2026 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। अंतरराज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी में सक्रिय एक शातिर गिरोह के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। गिरोह के सरगना साबिर अंसारी समेत दो आरोपियों पर उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट कुशीनगर ने गैंग चार्ट को अनुमोदन प्रदान कर दिया है। पुलिस के अनुसार बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी साबिर अंसारी एक संगठित गिरोह का संचालन करता है, जो गैर प्रांतों से अवैध गांजा की तस्करी कर विभिन्न जनपदों से होते हुए कुशीनगर, बिहार और नेपाल तक आपूर्ति करता था। गिरोह का दूसरा सक्रिय सदस्य विपिन कुमार पुत्र विश्वनाथ राम, निवासी थाना चनपटिया, जिला पश्चिमी चंपारण (बिहार) है।
पुलिस ने बताया कि 25 जुलाई 2025 को गिरोह द्वारा गांजा तस्करी के लिए एक कंटेनर ट्रक को मॉडिफाई किया गया था। ट्रक की बॉडी से सटे डाले में लोहे की चादर लगाकर नट-बोल्ट से गुप्त पाटीशन बनाई गई थी, जिसके अंदर 565 किलोग्राम अवैध गांजा छिपाया गया था, जबकि बाहर से कंटेनर खाली प्रतीत हो रहा था। कोतवाली पडरौना पुलिस ने चेकिंग के दौरान चौकी बांसी के पास ट्रक को रोककर तलाशी ली, जहां भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। मौके से साबिर अंसारी और विपिन कुमार को गिरफ्तार किया गया था।