फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gangster action on three cattle smugglers

Kushinagar News: तीन पशु तस्करों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Sat, 30 Aug 2025 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 30 Aug 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Gangster action on three cattle smugglers
तमकुहीराज। स्थानीय पुलिस ने पशु तस्करी के तीन आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कारवाई की है। पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जानकारी के बाद इस धंधे में लिप्त गिरोह के अन्य गुर्गों में हड़कंप है। सीओ तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि कसया थाना क्षेत्र के पकडियहवा भैसहा निवासी सुग्रीव कुशवाहा, इसी गांव के वाहन स्वामी विनीत सिंह व तमकुहीराज कस्बे के भटवलिया नंबर एक निवासी नंदकिशोर गुप्ता के खिलाफ जून 2024 में पशु तस्करी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पशु तस्करी में लिप्त तीनों आरोपियों को पुलिस ने प्रतिबंधित पशुओं की खेप के साथ गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। पुलिस जांच में तस्दीक हुआ है कि पशु तस्करी के आरोपी प्रतिबंधित पशुओं की खेप बिहार भेजते रहे हैं। इसके लिए एक गिरोह का संचालन भी करते है। पशु तस्करी के आरोपियों ने इस धंधे से अपने परिवार के लोगों, सगे संबंधियों व गैंग सदस्यों के लिए आर्थिक व भौतिक लाभ पहुंंचाने के उद्देश्य से गोवंशीय पशु की तस्करी कर वध के लिए बिहार भेजते रहे है। पशु तस्करी से मोटी रकम अधिक अर्जित कर अपना जीवन यापन करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed