फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gangster accused of three including cattle smugglers' gang leader Mohammad Haji Majid

Kushinagar News: पशु तस्करों के गैंग लीडर मोहम्मद हाजी माजिद समेत तीन पर लगा गैंगस्टर

Sun, 14 Jan 2024 03:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 14 Jan 2024 03:32 PM IST
विज्ञापन
Gangster accused of three including cattle smugglers' gang leader Mohammad Haji Majid
पडरौना। पिछले दिनों मुठभेड़ में गिरफ्तार पशु तस्करों के गैंग लीडर मोहम्मद हाजी माजिद और उसके दो अन्य साथियों पर तुर्कपट्टी थाने की पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इसके खिलाफ कुशीनगर सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

इनमें जिन पशु तस्करों पर गैंगस्टर लगा है, उनमें गैंग के सरगना मोहम्मद हाजी माजिद पुत्र मंजूर हसन निवासी मोहल्ला शेख जादगान कस्बा कांधला जनपद शामली, हाल मुकाम बरदही बाजार कस्बा मनकापुर जनपद गोंडा उत्तर प्रदेश, राजू यादव पुत्र देवकी यादव निवासी बतरडेरा थाना कसया जनपद कुशीनगर और पंकज कुमार गुप्ता पुत्र देवनाथ शाह निवासी तियाय थाना आंदर जिला सिवान (बिहार) का नाम शामिल है।
विज्ञापन

इसकी जानकारी तुर्कपट्टी के थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि तीनों अभियुक्त स्वयं, अपने परिवार एवं सगे संबंधियों तथा गैंग के सदस्यों के लिए आर्थिक व भौतिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से गोवंशीय पशुओं को क्रूरतापूर्वक बांधकर वध के लिए तस्करी करते रहे हैं। बीते 29 अक्तूबर को गिरोह के लीडर मोहम्मद हाजी माजिद की तरफ से अपने सहयोगी सदस्य राजू यादव व पंकज कुमार गुप्ता के साथ क्रूरतापूर्वक बांधकर वध के लिए गोवंशीय पशुओं को तस्करी के लिए ले जा रहे थे। इसकी सूचना पर पुलिस ने गोवंशीय पशु जीवित व मृत हालत में एक वाहन से बरामद किया था तथा इन तीनों के खिलाफ तुर्कपट्टी थाने में गोवध निवारण अधिनियम व पशुक्रूरता अधिनियम में केस दर्ज किया था। नवंबर को सूचना मिलने पर गैंग लीडर मोहम्मद हाजी माजिद व गैंग के सदस्यों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई थी, जिसमें पशु तस्करों ने पुलिस पर गोली चलाई थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त घायल हो गया था और गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र व कारतूस बरामद हुआ था। गैंग लीडर मोहम्मद हाजी माजिद के विरुद्ध प्रदेश के विभिन्न जनपदों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, अभियुक्त राजू यादव का भी लंबा आपराधिक इतिहास है। लिहाजा पुलिस ने इनके विरुद्ध शनिवार को गैंगस्टर लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed