फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gangster accused eludes police arrest, absconds after action

Kushinagar News: पुलिस की गिरफ्त से दूर गैंगस्टर के आरोपी, कार्रवाई के बाद फरार

Tue, 21 Jan 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 21 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Gangster accused eludes police arrest, absconds after action
तमकुहीराज। गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद फरार हुए जाली नोट कांड के आरोपी पुलिस पकड़ से दूर हैं। जेल से रिहाई के बाद पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की तो आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। इसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है, लेकिन सफलता नहीं मिला है। सूत्रों की मानें तो बिहार और नेपाल में आरोपियों के होने का लोकेशन पुलिस को मिल रही है। सूत्रों की माने तो स्थानीय पुलिस गैंगस्टर के आरोपियों की गिरफ्तारी में रूचि नहीं दिखा रही है।
विज्ञापन

सितंबर में तमकुहीराज, तरया सुजान व सेवरही पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दस आरोपियों तमकुहीराज तरया रोड निवासी रफी खान उर्फ बबलू, वार्ड नंबर चार निवासी नौशाद खान, शेख जमालुद्दीन, नियाजुद्दीन उर्फ मुन्ना, रेहान खान उर्फ सद्दाम, परवेज इलाही, हरिहरपुर निवासी हासिम खान, तरयासुजान थाना क्षेत्र के झड़वा निवासी औरंगजेब उर्फ लादेन व सेराज हसमति, सेवरही थाना क्षेत्र के रकबा दुलमापट्टी निवासी मोहम्मद रफी को विस्फोटक, जाली नोट, नेपाली करेंसी, असलहे के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया तो अपराध की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने जेल भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने तरयासुजान निवासी गो-तस्कर मुस्तकीम को जाली नोट के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। अक्तूबर में न्यायालय के आदेश के बाद औरंगजेब उर्फ लादेन, परवेज इलाही, व मुस्तकीम को छोड़ सभी आरोपी जमानत पर रिहा हो गए।
विज्ञापन

दिसंबर में डीएम की संस्तुति के बाद जाली नोट से जुड़े 11 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। इंस्पेक्टर अमित शर्मा ने बताया कि परवेज इलाही, औरंगजेब उर्फ लादेन और मुस्कीम की जमानत नहीं हुई है। बाकी आरोपी जमानत पर रिहा हुए हैं। इनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed