फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   gangraped girl requested more but...

Kushinagar News: हाथ-पैर जोड़ती रही, इज्जत की दुहाई देती रही...फिर भी तरस नहीं आया कामांध युवकों को

Wed, 07 Jun 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 07 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
gangraped girl requested more but...
गैंगरेप के आरोपियों को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस।संवाद
लौकरिया थाना क्षेत्र में 12 साल की बालिका से सामूहिक दुष्कर्म का मामला
विज्ञापन

थारू जनजाति बाहुल्य गांव की निवासी है पीड़िता, मौसा के घर से अपने घर जा रही थी बालिका

संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई 12 साल की बालिका इज्जत बख्श देने की भीख मांगती रही। हाथ-पैर जोड़ती रही। छोड़ देने के लिए गुहार लगाती रही, लेकिन कामांध दरिंदे एक न सुने। उसकी इज्जत रात भर लूटते रहे। बुरी तरह से घायल व सदमे में यह बालिका खेत में मिली। वह अब अस्पताल में भर्ती है। इलाज से उसके जख्म तो ठीक हो जाएंगे, लेकिन उसके मन-मष्तिष्क का घाव ताउम्र खत्म नहीं होगा।
पुलिस जिला बगहां के लौकरिया थाना क्षेत्र के थारू जनजाति बाहुल्य गांव की 12 साल की बालिका कुछ दिन पहले अपने मौसा के घर गई थी। मंगलवार को वह मौसा के साथ बाइक पर बैठकर घर लौट रही थी। इसी दरम्यान रास्ते में एक पुलिया के पास उसके मौसा बाइक के पास उसे छोड़कर शौच के लिए कुछ दूर चले गए।
विज्ञापन

इसी दरम्यान बाइक सवार दो युवक आए और बालिका को अकेली देखकर गलत हरकतें करने लगे। बालिका ने बचाव में मौसा को पुकारा तो वह दौड़ते हुए पहुंचे। दोनों युवकों को डांटने लगे। इस पर युवकों ने अपने छह और साथियों को बुला लिया। अकेला व्यक्ति लड़की के बचाव में युवकों से भिड़ गया, लेकिन युवकों ने उसे पीटकर बेदम कर दिया। उनका सिर फोड़ दिया और उनकी आंखों के सामने ही बालिका को उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरिंदों से बालिका ने रहम की भीख मांगी, पर तनिक भी तरस नहीं आया। सभी आठ कामांध युवकों ने पूरी रात उसके साथ हैवानियत का नंगा नाच खेला और सुबह होने पर उसे छोड़कर चले गए। दर्द से छटपटा रही बालिका को पुलिस ने काफी प्रयास के बाद अचेतावस्था में पाया। दर्द व सदमे के हाल में पीड़िता ने किसी तरह पुलिस को आपबीती सुनाई तो पुलिसवाले भी दंग रह गए। उनकी आंखें भर आईं।
पीड़िता को इलाज के लिए बेतिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां घायल मौसा का भी इलाज चल रहा है। पीड़िता के परिजन इस घटना के बाद से आहत हैं। उनकी आंखों से आंसू रुकने के नाम नहीं ले रहे हैं।


आठ युवकों पर दर्ज हुआ केस
पीडि़ता के पिता की तहरीर पर आरोपी आठ युवकों पर मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस ने दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बगहां के एसपी किरण कुमार गोरख जाधव ने बताया कि लौकरिया थाना क्षेत्र के मझौआ गांव के रहने वाले आठ युवकों के विरुद्ध किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने, एससी-एसटी, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इस प्रकरण की विवेचना तत्परता से करते हुए आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed