फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   gangrape with youngster girl

Kushinagar News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पांच के खिलाफ केस

Sun, 06 Aug 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 06 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
gangrape with youngster girl
पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 साल की किशोरी से पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद से आरोपी फरार हैं। शनिवार की रात करीब नौ बजे किशोरी की मां उसे लेकर थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांचों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
किशोरी की मां ने तहरीर में बताया है कि उनकी बेटी तीन अगस्त को दिन में लगभग 11 बजे कोचिंग से घर जा रही थी। सुनसान जगह से पांच युवक उसे उठा ले गए। उसे सुनसान जगह पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

साथ ही धमकी दी कि किसी को घटना के बारे में न बताए। किशोरी की मां के मुताबिक, पीड़िता ने शनिवार की देर शाम अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी दी। उसकी मां ने गांव के पांच युवकों के खिलाफ तहरीर दी। उसके आधार पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी पांचों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed